सना ने कहा वो मेंटल नहीं कि किसी का किडनैप कर लें!
सना खान को शुक्रवार 22 जून को मुंबई की थाने कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। सना खान पर अपने भाई नावेद के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप के लगने के काफी दिनों तक सना खान सभी से दूर रहीं और उन्होंने किसी से बात तक नहीं की। हाल ही में सना खान ने पुलिस के सामने आकर खुद सरेंडर किया और साथ ही सारे आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि ये सब गलत है उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। सना ने यहां तक कहा कि उस लड़की के परिवार वाले ये सबकुछ सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं।
छोटे परदे की काफी मशहूर एक्ट्रेस सना खान पिछले काफी समय से खबरों में हैं। पहली वजह तो ये थी कि उन्हें बिग बॉस के बाद सलमान खान ने अपने वादे के अनुसार अपनी फिल्म मेटंल में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी है। और दूसरी वजह पिछले कुछ दिनों में पैदा हुई जब सना खान ने अपने भाई नावेद के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। ताकि वो उस लड़की के साथ अपने भाई की शादी करा सकें। सना खान ने इन सभी आरोपों के गलत ठहराया है और उनके इस बयान पर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ए.एस वाघवसे ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
सना खान के इस केस को लेकर आजकल काफी सुर्खियां बन रही है। इस केस ने सना खान को काफी पब्लिसिटी दिला दिया है। आइये जानते हैं कि इस केस की शुरुआत किस तरह हुई।


Click it and Unblock the Notifications











