Sana Khan: पूर्व अभिनेत्री सना खान के घर छाईं खुशियां, बच्चे को दिया जन्म, फैंस के साथ साझा की जानकारी

Sana Khan

Sana Khan blessed baby boy: टेलीविजन जगत की जानी मानी पूर्व अभिनेत्री सना खान के घर खुशियां छा गई है, सना ने आज एक बच्चे को जन्म दे दिया है। इसकी जानकारी खुद सना खान ने अपने सोशल मीडिया के जारिए से फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर लगातार सभी सना खान और उनके पति अनस को बधाई दे रहे हैं।

सना खान ने दिया बच्चे को जन्म-

गौरतलब है कि सना खान लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में थी, हर कोई उनकी डिलीवरी का इंतजार कर रहा था। अब इंतजार खत्म हो गया है, सना खान ने आज एक बेटे को जन्म दे दिया है।

सना खान और अनस आज पैरेंट्स बन गए हैं, पैरेंट्स बनने की बात खुद सना खान ने अपनी सोशल मीडिया के जारिए से फैंस के साथ साझा करके इस खुशी को सबके साथ बांटा है। अब फैंस और सेलेब्स लगातार सना को बधाई दे रहे हैं।

सना खान का सोशल मीडिया पोस्ट-

सोशल मीडिया पर सना ने लिखा है,- अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया, आसान किया और जब अल्लाह देता है तो खुशी और मुस्कुराहट के साथ देता है। तो अल्लाह ने हमें बेटा दिया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सना ने लिखा, अल्लाह हमें हमारा बेस्ट वर्जन दे हमारे बेबी के लिए। अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनाना है। बेटा हुआ है।

सना खान और अनस की स्टोरी-

इस बात से कोई अंजान नहीं है कि सना अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर पहले भी कई बार बात कर चुकी हैं। सना और अनस इस बच्चे के लिए काफी खुश और एक्साइटेंड थे, हाल ही में अनस हज करके वापस घर लौटें हैं। दोनों हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं परंतु फिर भी किसी ना किसी वजह से खबरों में आ जाते हैं, दोनों ने 2020 मे शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X