2019 के रमजान का समय था, मुझे जलती हुई कब्र सपने में दिखा करती थी, उसके अंदर में थी

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस सना खान काफी लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। शादी के पहले उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा बोलकर इस्लाम के रास्ते को अपना लिया। सना खान ने हैदराबाद के बिजनेसमैन मौलवी अन सैयद से शादी कर ली। सना अपने इस रिश्ते से बेहद खुश हैं और कई बार इंस्टाग्राम के जरिए इस्लाम को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। सना खान सोशल मीडिया पर कई दफा इस्लाम के रास्ते पर चलने का सुझाव दे चुकी हैं। एक बार फिर से सना खान ने इंटरनेट पर एक वीडियो साझा किया है।

Sana Khan

जहां पर सना खान अपने जीवन का दर्दनाक अनुभव साझा किया है। एक वीडियो के जरिए सना खान ने अपनी बदली हुई जिंदगी में जाने की वजह बताई है। सना खान ने वीडियो में कहा है कि मेरी पुरानी जिंदगी में मेरे पास सब कुछ था। लेकिन फिर भी मैं सुकून को याद रह रही थी। जिसकी मेरी जिंदगी में कमी थी। मुझे ऐसा लगता था कि मेरी जिंदगी में सबकुछ है। लेकिन वो खुशी नहीं थी मेरे पास।

2019 के रमजान के दौरान

2019 के रमजान के दौरान

मैं डिप्रेशन में भी रह चुकी हूं। सना ने इसके आगे बताया कि यह घटना साल 2019 के रमजान के दौरान का था। मुझे जलती हुई कब्र सपने में दिखा करती थी। जिसके भीतर मैं होती थी। फिर मुझे ऐसा लगा कि अल्लाह हिंट दे रहे हैं कि अगर मैंने खुद को नहीं बदला तो मेरा अंत ऐसे होगा। मुझे घबराहट होने लगी थी। मैं प्रेरणादायक स्पीच सुनती रहती थी।

खुद से हिजाब पहनने का वादा

खुद से हिजाब पहनने का वादा

मैंने ही फिर से खुद से हिजाब पहनने का वादा किया। मुझे याद है कि जन्मदिन था मेरा। मैंने बहुत सारेस्कार्व्स खरीद रखे थे। मैंने स्कार्फ पहनना शुरू किया और खुद से वादा किया कि मैं इसे कभी नहीं हटाऊंगी।

कई बोल्ड फिल्में और किरदार भी निभाएं

कई बोल्ड फिल्में और किरदार भी निभाएं

आपको बता दें कि सना खान को बिग बॅास से काफी लोकप्रियता मिली थी, इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म जय हो में निगेटिव भूमिका निभाने का मौका मिला। लगातार उन्होंने कई बोल्ड फिल्में और किरदार भी निभाएं। हाल ही में निजी जीवन में वह अपने दिल टूटने और प्यार में धोखा मिलने का किस्सा भी सुना चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X