Sana Khan: डिलीवरी को लेकर अपने उत्साह को अभिनेत्री ने किया जाहिर, नन्हे मेहमान को लेकर भी की बात

Sana Khan Delivery: बिग बॉस से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सना खान ने निकाह के बाद ग्लैमर वर्ल्ड को पूरी तरह अलविदा कह दिया है। यही नहीं सना ने दीन को अपना लिया है और इसी मार्ग पर चल भी रही हैं। अब अभिनेत्री मां बनने वाली हैं और अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। तो ऐसे में अभिनेत्री को अपने बच्चे को लेकर बेसब्री से इंतजार है, इसको लेकर सना ने बात की है।
सना ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने आने वाले बच्चे को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, एक नई जान की जिम्मेदारी है, ये जो औलाद होती है अल्लाह की तरफ से अमानत होती है। उसका ध्यान रखना होता है तो मैं कोशिश करती हूं कि हर वो चीज करूं, जो बेबी के लिए हेल्दी हो।
आगे सना ने कहा, अब आखिरी दिन है बेबी को आने में तो मैं काफी खुश हूं। एक्साइटेड हूं। डरी हुई हूं। यह सारे इमोशन्स है जो, होते हैं सभी न्यू बॉर्न के आने पर। बस अब बच्चे को देखने के लिए मुझ से इंतजार नहीं हो रहा है, लेकिन इंशाल्लाह। देखिए क्या होता है।
आगे सना से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने होने वाले बच्चे का नाम भी सोचा है या नहीं। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, नाम तो सोचा ही है। लड़का के लिए सोचा है और लड़की के लिए भी सोचा है। लेकिन बाद में बताऊंगी।
आगे अपनी बात रखते हुए सना ने कहा, तो जो अल्लाह नवाजेगा, उसके बाद सोचेंगे कि क्या है और क्या रखना है। यह चीजें अभी आगे तय की जाएंगी। फिलहाल तो हम बस खुश हैं अपने बच्चे को लेकर और इंतजार कर रहे हैं, दोनों इसको लेकर काफी उस्ताहित हैं।
गौरतलब है कि, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक वक्त के बाद उन्होंने धर्म का रास्ता अपनाया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। सना खान ने साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री से विदा ले ली थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था परंतु अब तो सना अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












