'जय हो' के प्रमोशन से क्यों गायब हैं सना खान?

सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है 'जय हो'... जो कि 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का जमकर प्रमोशन सलमान खान और डेजी शाह कर रहे हैं लेकिन फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाली तारिका सना खान प्रमोशन से गायब है जिनका नाम भी फिल्म के प्रमोशन में नहीं लिया जा रहा है। जिसके पीछे की वजह बतायी जा रही है कि सना फिल्म का सरप्राइज पैकेज हैं।

बिग बॉस सीजन 6 से चर्चा में आयीं सना खान की 'जय हो' पहली हिंदी फिल्म है। कहा जा रहा है कि सलमान खान और सुहैल खान ने एक सोची-समझी स्कीम के तहत सना को प्रमोशन से दूर रखा है। देखते हैं कि सना खान और टीम की यह कोशिश कितनी लोगों को पसंद आती है।

बिग बॉस से चर्चा में आयीं सना खान पिछले साल मई में काफी चर्चित थीं क्योंकि उनके ऊपर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सना के ऊपर आरोप लगा था कि वह अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये और लड़की तीनों के चंगुल से भाग निकली।

पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की मां ने कहा था कि सना ने उनको धमकी दी थी के अगर मेरे भाई से तुम्हारी लड़की शादी नहीं करेगी तो वह किसी से शादी करने लायक नहीं रहेगी। उसे हम लोग उठवा लेंगे। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी थीं और लंबे समय के बाद पुलिस के सामने आयी थीं। उस समय सलमान खान ने सना खान का पक्ष लेते हुए उन्हें निर्दोष बताया था।

गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X