सना से किया कमिटमेंट नहीं तोड़ेगें सलमान
सना खान के जरिये आजकल मेंटल फिल्म को काफी फ्री की पब्लिसिटी मिल रही है। एक तरफ सना खान फरार हैं तो दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म मेंटल के निर्देशक सोहेल खान का कहना है कि सना खान भले ही अभी मुसीबत में हों लेकिन उन्हें लगता है कि जब फिल्म में उनकी जरुरत होगी तब तक सना खान की सारी मुश्किलें सुलझ चुकी होंगी। औऱ तब वो सना के साथ फिल्म की शूटिंग कर लेंगे। फिल्हाल वैसे भी सना खान की जरुरत नहीं है। अभी उनके सीन्स नहीं शूट हो रहे हैं। लेकिन इस बात को कहकर सोहेल खान ने ये तो साफ कर दिया कि सना खान को वो फिल्म से निकालने वाले तो नहीं हैं।
सना खान पर चल रहे केस के बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में अखबारों के जरिये ही पता चला है। सोहेल खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे भी सना के बारे में अखबारों से ही पता चला। मुझेजराभी अंदाजा नहीं है कि उसके साथ क्या हुआ है। वैसे भी अगले महीने तक शुटिंग में उसकी जरुरत नहीं है। तब तक मुझे उम्मीद है कि सना खान की परेशानिया सुलझ चुकी होंगी।
सना खान को लेकर पहले से ही लोग कई सारी बातें कर रहे है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि सना खान सलमान खान की फिल्म मेंटल में सिर्फ काम नहीं कर रही हैं बल्कि वो खुद भी मेंटल हो गयी हैं। फिल्हाल तो सना खान की वजह से मेंटल फिल्म काफी सुर्खियों में आ गयी है। तो आइये जानते हैं कि सना खान से जुड़ी इस खबर की पूरी जानकारी और साथ ही लोगों की राय।


Click it and Unblock the Notifications











