मेंटल सना किडनैप करके कराएंगी भाई की शादी!
सना खान जो कि एक टीवी एक्ट्रेस हैं और जो पिछले दो साल पहले बिग बॉस की मेहमान भी बनी थीं आजकल काफी सुर्खियों में हैं। इसबार सना खान अपने अफेयर, शादी या किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि इस बार सना खान चर्चा में हैं किडनैप की कोशिश करने को लेकर। खबर है कि सना खान ने अपने भाई यानी नावेद के लिए दुल्हन उठाने गयी थीं। यानी की किडनैप करने। लेकिन इतनी हिम्मत जुटाकर किडनैपिंग की पूरी प्लानिंग करने के बावजूद सना खान नाकामयाब हो गयीं और किडनैप की जा रही लड़की सीधे पहुंच गयी पुलिस स्टेशन जहां उसने सना खान और उसके भाई नावेद के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
उस लड़की के अनुसार सना खान अपने भाई के साथ एक लड़की को किडनैप करने गयी थीं। वो लड़की सना के भाई नावेद को फेसबुक के जरिये मिली थी। फेसबुक पर बात करते-करते नावेद को उस लड़की से प्यार हो गया और उसने लड़की को प्रपोज कर दिया। उस लड़की ने नावेद से शादी के लिए साफ मना कर दिया। जिसके बाद नावेद ने लगातार उस लड़की को परेशान करना शुरु कर दिया था। आखिरकार नावेद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़की को किडनैप करने का प्लान बनाया और सना को भी अपने साथ ले लिया।
वो लड़की कोशिश करके वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस स्टे्शन पहुंची। उस लड़की ने पुलिस स्टेशन में बयान दिया कि नावेद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे किडनैप करने की कोशिश की। उस गाड़ी में सना खान भी मौजूद थीं। फिल्हाल पुलिस सना खान को ढ़ूंढ रही है। कहा जा रहा है कि सना खान गायब हैं।
आइये जानते हैं कि सना खान के इस कारनामे के बारे में लोगों का क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications