मालदीव में सना खान बुर्का पहन दिखीं इतनी ग्लैमरस, पढ़ा नमाज, पति के साथ पूल मस्ती PHOTO
बॅालीवुड से अलविदा कहने वालीं सना खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। सना खान आए दिन अपने पति अनस सैयद के साथ कोई ना कोई फोटो या फिर वीडियो शेयर करती रहती है। सना खान ने ये कई बार कहा है कि ऊपर वाले के कारण ही उन्हें जिंदगी में अनस सैयद जैसा जीवनसाथी मिला है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कम होने के साथ सना खान ने पति अनस सैयद के साथ मालदीव वेकेशन पर निकलीं। जहां पर सना खान ने बुर्का पहनकर अपनी खूबसूरती से इस मालदीव वेकेशन में जान ला दी है। सना खान ने बुर्का पहनकर बैक टू बैक कई फोटो शेयर की हैं।

जिससे साफ पता चलता है कि पति अनस सैयद के साथ सना खान मालदीव में बेहतरीन समय का आनंद उठा रही हैं। सना खान ने पानी में कूदते हुए से लेकर मस्ती भरे कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। सना खान ने इससे पहलेपति अनस सैयद के साथ एयरपोर्ट पर नमाज भी अदा करती हुईं नजर आयीं। इसकी भी फोटो और वीडियो सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मल्टीरंग के बुर्के में सना खान खूबसूरत
मल्टीरंग के बुर्के में सना का लुक देखने के बाद आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। सना खान ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पति अनस को धन्यवाद बोला है। सना खान की ये सारी फोटो अनस सईद ने ही कैमरे में कैद की हैं। सना खान ने पति के लिए लिखा है कि मेरे पति इतनी तेज हवा में भी इतनी खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। सना खान ने मालदीव में खाना खाने से लेकर झूला झूलने और पूल में मस्ती भरे कई वीडियो शेयर किए हैं।

सना खान का मालदीव वेकेशन
आपको बता दें कि सना खान हमेशा से पति के साथ कोई ना कोई पोस्ट और तस्वीरों के साथ मस्ती भरा हुआ वीडियो शेयर करती है। सना खान ने बॅालीवुड से तो अलविदा ले लिया है लेकिन अभी भी वो ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर अपना बिजनेस चला रही हैं। सना खान खुदा से जुड़ने के लिए भी कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

अचानक सना खान ने की शादी, मालदीव में पति के साथ सना खान
बता दें कि सना खान ने पिछले साल गुजरात के बिजनेसमैन मुफ्ती अनस से शादी कर सभी को चौंका दिया। सना खान ने बॅालीवुड से दूरी की वजह बताते हुए कहा था कि वो अब खुदा के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।

सना खान पति के साथ मालदीव में वेकेशन
सना खान ने बिग बॅास से अपने करियर की शुरुआत की। सना खान सलमान खान की फिल्म जय हो में भी नजर आयी थीं। पिछले साल सना खान की वेब सीरीज स्पेशल आपस भी आयी थी। ये सना खान का आखिरी प्रोजेक्ट था। पिछले साल कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से ब्रेकअप के बाद सना खान काफी टूट गई थीं, इसके बाद ही सना खान ने बॅालीवुड छोड़ने और शादी करने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications











