'Jai ho' फेम सना खान यौन शोषण मामले में हुई थी गिरफ्तार, मिली जमानत
जय हो और हल्ला बोल जैसी फिल्मों में आई अभिनेत्री सना खान को पुलिस ने यौन योषण मामले में गिरफ्तार किया। सना खान, उनके बॉयफ्रैंड इस्माइल खान और उनके नौकर को एक महिला के यौन शोषण और पिटाई के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

तीनों पर हाल ही में एक मीडिया कंसल्टेंट पूनम खन्ना को प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने इसी दिन तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया और उन्हें जमानत दे दी गई। पिछले सप्ताह सना और इस्माइल के खिलाफ एक आर्टिकल भी छपा था। जिसके बाद सना को लग रहा था कि पूनम ने उनके और उनके बॉयफ्रेंड के रिश्तों के बारे में जानकारियां लीक की हैं, जिससे उन्हें कानूनी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
लड़की के साथ की अभद्र हरकतें
पीड़ित पूनम खन्ना ने बताया कि 21 अक्टूबर को इस्माइल खान ने उसके साथ काफी अभद्र व्यवहार किया था और गलत ढ़ंग से छूने की कोशिश की थी। 21 अक्टूबर को खन्ना इलाज के लिए अस्पताल गईं थी जहां ये तीनों भी पहुंचे। सना का नौकर खन्ना को अस्पताल से बाहर खींचकर लाया जहां सना और इस्माइल उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपनी कार में खन्ना को धमकी दी और उनके साथ बदसलूकी की। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद खन्ना पुलिस स्टेशन पहुंची। खन्ना का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पहले भी लग चुका है आरोप
आपको बता दें, सना पर 2013 में एक लड़की का अपहरण कराने का भी आरोप है। सना का कजन उस लड़की को पसंद करता था इसलिए सना ने उसके साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी। नवी मुंबई पुलिस ने सना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सना ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी।


Click it and Unblock the Notifications