सना खान केस पर सुनवाई आज

सना खान जिनपर अपने भाई के साथ मिलकर एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगा है पर आज मुंबई के थाने कोर्ट में सुनवाई होगी। सना खान को कल ही जमानत पर जेल से छोड़ा गया ताकि वो मेंटल फिल्म की शूटिंग पूरी कर सकें। सना खान ने बाहर आने पर कहा कि क्या मैं बेवकूफ हूं कि किसी को शादी करने के लिए किडनैप करुंगी। किसी 15 साल की लड़की का किडनैप करने पर मुझे जिंदगी भर की सजा भी मिल सकती है। भला मैं ऐसा क्यों करुंगी। सना ने ये भी बताया कि अभी तक उनके परिवार में किसी की भी लव मैरिज नहीं हुई है।

सना खान ने मीडिया से कहा क्या मैं पागल हूं कि मैं किसी का किडनैप करने की कोशिश करुंगी। हमारे परिवार में अभी तक किसी की लव मैरिज नहीं हुई है। मुझे इतना अच्छा मौका मिला है सलमान खान की फिल्म मेंटल से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने का क्या मैं इतनी बेवकूफ हूं कि ये सबकुछ इतनी आसानी से छोड़ दूंगी। सना खान ने ये भी कहा कि वो किसी से डरकर भागी नहीं थीं उन्होंने सिर्फ अपना फोन ऑफ कर दिया था क्योंकि हर कोई उन्हें फोन करके परेशान कर रहा था और फालतू की बातें कर रहा था।

Sana Khan appear in Thane court today

सना खान के केस पर आज सुनवाई होगी। करीब 11:30 पर सना खान के केस की सुनवाई मुंबई के थाने कोर्ट में होगी। अब देखना ये है कि सना खान का केस आज क्या मोड़ लेता है और सना खान पर लगे ये आरोप सच साबित होते हैं या फिर जैसा कि सना खान ने कहा कि उस लड़की के घर वाले पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहे हैं। ये साबित होता है। फिल्हाल सभी को उम्मीद है कि सना खान इस केस से बरी हो जाएगी लेकिन किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले कोर्ट में पेश होने वाले सबूतों को भी ध्यान में रखना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X