लोगो ने सानिया का नाम लेकर चिढाया तो मैदान में शौहर शोएब मलिक का हाथ पकड़कर सना जावेद ने...

Sana Javed Shoaib Malik Photos: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक पिछले दिनों भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तलाक देने और एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी करने को लेकर खूब सुर्खियों में छाए रहे। वहीं अब शोएब मलिक और सना जावेद की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
सना जावेद ने शोएब के साथ ये तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि आग की सोशल मीडिया पर फैल गई हैं। तस्वीरें एक मैच की थीं और वे साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। तस्वीरें उसी मैच की लग रही हैं, जहां उन्हें भीड़ से नफरत मिली थी और लोग उन्हें देखकर 'सानिया मिर्जा' का नाम लेकर चिल्लाने लगे थे। सना ने तस्वीरों के कैप्शन में दिल और बुरी नजर से बचाने वाली इमोजी शेयर की है।
बता दें कि इससे पहले 18 फरवरी 2024 को सना जावेद को 'PACL 2024' के एक मैच के दौरान आलोचना का शिकार होना पड़ा था। उन्हें अपने पति शोएब के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। मैच खत्म होने के बाद सना को मैदान से बाहर जाते देखा गया, लेकिन भीड़ में से कुछ लोगों ने सानिया मिर्जा के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए और उन्हें छेड़ा। हालांकि, सना ने भीड़ को घूरकर देखा, लेकिन हूटिंग बंद नहीं हुई।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से अचानक शादी का ऐलान करके क्रिकेटर शोएब मलिक ने सभी को चौंका दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि कभी सरहद पार प्यार का इजहार करने वाली सानिया मिर्जा की शादी का अंत ऐसा होगा। अफवाहों के मुताबिक, शोएब मलिक की बहनें उनकी तीसरी शादी से खुश नहीं थीं और वे जश्न में भी शामिल नहीं हुईं।
दूसरी ओर, सानिया मिर्ज़ा के पिता इमरान मिर्ज़ा ने पुष्टि की थी कि यह उनकी बेटी थीं, जिन्होंने 'खुला' (एक इस्लामी शब्द, जो उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो अपने पतियों को तलाक देने का विकल्प चुनती हैं) लिया था।


Click it and Unblock the Notifications

