सुशांत-रिया के घर होती थी ड्रग पार्टी, बॉलीवुड स्टार्स होते थे शामिल - दीपेश और सैमुअल का कबूलनामा !
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल के सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सख्त होती नजर आ रही है। हाल में ही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा व स्टाफ दीपेश सावंत को न्यायिक हिरासत में लिया। इस दौरान ड्रग्स मामले पर एनसीबी की पूछताछ में कुछ चौंका देने वाले खुलासे भी हुए हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, दीपेश व सैमुअल ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर ड्रग्स पार्टी होती थीं। इन पार्टियों में बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होती थी।
Recommended Video
अगर ये जानकारी सही निकली तो ये गाज बॉलीवुड के अन्य सितारों पर भी गिरती दिख सकती है। हालांकि इन सेलेब्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। आगे चलकर संभव हैं कि इन नामों की पड़ताल भी एनसीबी करे।
इस रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा ने रिया चक्रवर्ती का नाम भी लिया है कि वह अवैध ड्रग्स खरीदने में जलेबी एक्ट्रेस रिया भी शामिल थी। सैमुअल ने कहा कि सितंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक सुशांत के लिए गांजा वह उपलब्ध करवाया करते थे। इस बयान में दोनों ने कई नामों का भी जिक्र किया है।
सैमुअल ने कहा कि उन्होंने शौविक के दोस्त कमलजीत से 2500 रुपये के पैकेट के हिसाब से ड्रग्स खरीदा था। इसके बाद वह डिलीवरी सुशांत व रिया के घर पहुंचाते थे। बता दें अभी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ में मिली जानकारी को शेयर नहीं किया है। फिलहाल सूत्रों के हवाले से ही जानकारी सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











