बुरी तरह फ्लॉप अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज पर बोले निर्देशक - मैंने सनी देओल के लिए लिखी थी।
बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने पर सवाल उठ रहा है। बड़े स्केल पर तैयार होने के बाद भी सम्राट पृथ्वीराज को दर्शकों ने खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया। अक्षय कुमार के साथ फिल्म को मिली खराब प्रतिक्रिया पर निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी अपनी तकलीफ जाहिर की है।

एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया कि सम्राट पृथ्वीराज की कहानी उन्होंने सनी देओल को ध्यान में रखकर लिखी थी। वह यह भी कहते हैं कि ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर फिल्म का मजाक भी उड़ाया गया है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हम दर्शकों के मूड को समझने में असफल रहे हैं। सम्राट पृथ्वीराज को बड़े स्केल पर बनाया गया। लेकिन फिल्म के साथ लोग जुड़ नहीं पाए। हमें यह समझ नहीं आया कि उन्हें क्या परेशानी थी।

18 साल पहले लिखी कहानी
वह कहते हैं कि हमने इस जिम्मेदारी को बखूबी समझा। लेखकों ने अपना काम ईमानदारी से किया। हमने तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। 18 साल पहले से ही डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सम्राट पृथ्वीराज की कहानी तैयार कर ली थी।

सनी देओल को ध्यान में रख सम्राट पृथ्वीराज की कहानी लिखी
वह खुलासा करते हुए कहते हैं कि मैंने फिल्म की कहानी सनी देओल को ध्यान में रखकर लिखी थी। सनी देओल खुद इस फिल्म का निर्माण करने वाले थे। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता कि अगर इतिहासकार फिल्म पर सवाल उठाते अपनी बात कहते। यह सरासर गलत है कि आप मेरे अनुसार कहानी नहीं सुनना चाहते हैं तो इसे खारिज कर रहे हैं। इतिहास इस तरह से काम नहीं करता।

70 करोड़ के करीब की कमाई
आपको बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। इस फिल्म ने 15 दिन में केवल 70 करोड़ के करीब की कमाई की है। फिल्म की ओपनिंग कमाई 10.70 करोड़ के करीब की रही है। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज का बजट 300 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications