..................... Samrat Prithviraj Trailer 2 is out now with new title, Akshay Kumar and Manushi Chillar prepares for epic battle | अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' का दूसरा ट्रेलर रिलीज- सत्य और सम्मान के लिए महा युद्ध की तैयारी - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' का नया ट्रेलर रिलीज- सत्य और सम्मान के लिए महा युद्ध की तैयारी

विवादों को टालते हुए, बीते दिन फिल्म 'पृथ्वीराज' का नाम बदलकर 'सम्राट पृथ्वीराज' कर दिया गया था। अब नए टाइटल के साथ फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर लगभग ढाई मिनट के लंबे ट्रेलर ने सम्राट पृथ्वीराज के साहस को प्रदर्शित किया है। वह आगामी युद्ध की योजना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "सच्चाई और सम्मान की लड़ाई। देखें सम्राट पृथ्वीराज चौहान - आखिरी हिंदू सम्राट। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।"

samrat-prithviraj-trailer-2-is-out-now-akshay-kumar-and-manushi-chillar-prepares-for-epic-battle

सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है और निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा। यश राज फिल्म्स (YRF) की यह पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज रासो पर आधारित है, जो पृथ्वीराज चौहान के बारे में ब्रज भाषा की महाकाव्य है।

इस फिल्म के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज और ललित तिवारी भी अहम किरदारों में हैं।

सम्राट पृथ्वीराज, 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। बता दें, मेकर्स ने 27 मई को करणी सेना को एक आधिकारिक पत्र लिखकर अपने फिल्म का नाम बदलने की घोषणा की थी। रिलीज से 5 दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित इस फिल्म को यशराज फिल्म्स काफी बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है। स्क्रीन के मामले में यह अक्षय कुमार की आजतक की सबसे बड़ी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X