सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस: 5 सालों बाद अक्षय कुमार ने तोड़ा अपनी सबसे कम ओपनिंग देने का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत कर दी है और फिल्म के ओपनिंग आंकड़े देखकर ये कयास आराम से लगाए जा सकते हैं कि आने वाले दिन उनकी फिल्म के लिए संघर्ष से भरे होंगे। पृथ्वीराज ने 3 जून शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 10.5 करोड़ की ओपनिंग दी है।

गौरतलब है कि ये अक्षय कुमार की पिछले पांच सालों की सबसे कम ओपनिंग है। अगर कोरोना काल में रिलीज़ हुई बेल बॉटम को हटा दिया जाए तो। बेल बॉटम ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ की ओपनिंग की थी लेकिन वो फिल्म कोरोना काल में तब रिलीज़ हुई थी जब थिएटर 50 प्रतिशत क्षमता पर चल रहे थे।

samrat-prithviraj-akshay-kumar-lowest-opening-in-5-years-box-office-fight-with-telugu-film-major

बात करें सम्राट पृथ्वीराज की तो फिल्म ने फिल्म ने 10.5 करोड़ की ओपनिंग दी है। इतनी कम ओपनिंग, अक्षय कुमार ने पांच सालों पहले 2018 में आर बाल्कि की फिल्म पैडमैन के साथ दी थी। पैडमैन ने भी बॉक्स ऑफिस पर 10.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। इस साल रिलीज़ हुई बच्चन पांडे भले ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ फ्लॉप हो गई हो लेकिन बच्चन पांडे ने भी 13.5 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

अब सम्राट पृथ्वीराज के साथ अक्षय कुमार अपना ओपनिंग रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाए हैं। लेकिन आपको दिखाते हैं उनके बेस्ट ओपनिंग आंकड़े

#1 - मिशन मंगल

#1 - मिशन मंगल

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, शरमन जोशी
ओपनिंग - 29.5 करोड़

Recommended Video

Samrat Prithviraj movie review; कैसी है Akshay Kumar Manushi की ये फिल्म ? | FilmiBeat #Bollywood
#2 - सूर्यवंशी

#2 - सूर्यवंशी

रिलीज़ डेट - 5 नवंबर 2021
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अजय देवगन
ओपनिंग - 26.29 करोड़

#3 - गोल्ड

#3 - गोल्ड

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2018
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, विनीत सिंह, कुणाल कपूर, मौनी रॉय
ओपनिंग - 25.25 करोड़

#4 - सिंह इज़ ब्लिंग

#4 - सिंह इज़ ब्लिंग

रिलीज़ डेट - 2 अक्टूबर 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, लारा दत्ता
ओपनिंग- 20.67 करोड़

#5 - 2.0

#5 - 2.0

रिलीज़ डेट - 29 नवंबर 2018
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन
ओपनिंग - 20.25

#6 - हाउसफुल 4

#6 - हाउसफुल 4

रिलीज़ डेट - 25 अक्टूबर 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े
ओपनिंग - 19 करोड़

#7 - गुड न्यूज़

#7 - गुड न्यूज़

रिलीज़ डेट - 28 दिसंबर जून 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी
ओपनिंग - 17.41 करोड़

#8 - हाउसफुल 3

#8 - हाउसफुल 3

रिलीज़ डेट - 3 जून 2016
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज़, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन
ओपनिंग - 15.21 करोड़

#9 - ब्रदर्स

#9 - ब्रदर्स

रिलीज़ डेट - 14 अगस्त 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज़
ओपनिंग - 15.20 करोड़

#10 - राउडी राठौर

#10 - राउडी राठौर

रिलीज़ डेट - 1 जून 2012
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा
ओपनिंग - 15.10 करोड़

सम्राट पृथ्वीराज हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ हुई है। फिल्म ने तमिल - तेलुगू में 2-2 लाख की ओपनिंग की है। वहीं फिल्म तमिल में कमल हासन की विक्रम और तेलुगू में अदिवि सेश की मेजर के साथ क्लैश हुई है। मेजर ने हिंदी में 1 करोड़ की ओपनिंग दी है। आने वाले दिनों में पृथ्वीराज को अदिवि सेश की मेजर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X