प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए आत्महत्या का प्रैंक कर रहे थे संपत जे राम, दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

sampath j ram

Sampath J Ram death: कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। संपत जे राम का शव नेलमंगला स्थित उनके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। अचानक उनकी आत्महत्या की खबरों के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे लेकिन अब संपत जे राम के दोस्त ने उनकी मौत से जुड़ा नया खुलासा किया है।

संपत जे राम के दोस्त राजेश ध्रुव ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अभिनेता की मौत प्रैंक की वजह से हुई है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में राजेश ध्रुव ने कहा है कि संपत और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर छोटी सी बहस हुई थी।

इसके बाद अभिनेता अपनी पत्नी को डराने के लिए खुद को फांसी पर लटकाने का प्रैंक कर रहे थे लेकिन इसी दौरान दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने कहा है कि संपत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है और अफवाह फैलाए जा रहे हैं जो गलत है। लोग किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं।

बता दें कि, पुलिस संपत जे राम की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है। संपत जे राम की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है और इस घटना के बाद सदमे में चली गई हैं। संपत जे राम की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल से की थी। इस सीरियल में उनके साथ राजेश ध्रुव ने भी काम किया था।

इसके अलावा भी दोनों साथ में कुछ और प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं। पहले संपत जे राम के डिप्रेशन में होने की बातें भी कही जा रही थी लेकिन अब राजेश ध्रुव के वीडियो के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

More from Filmibeat

Read more about: sampath j ram bollywood death
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X