गुलाब गैंग को रोको मत सपोर्ट करो संपत पाल- दर्शकों का मत!
गुलाब गैंग फिल्म के लिए जूही-माधुरी को कर दिया था एक कमरे में बंद!
माधुरी दीक्षित और जूही चावला पहली बार गुलाब गैंग फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं। इस बात को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे। सभी को इस बात की उत्सुकता थी कि माधुरी और जूही एक साथ परदे पर आखिर कैसी नज़र आती हैं। लेकिन गुलाबी गैंग संगठन की मुखिया संपत पाल ने दर्शकों के इस उत्साह पर पानी फेर दिया। कोर्ट द्वारा गुलाब गैंग फिल्म की रिलीज पर आठ मई तक रोक लगा दी गयी है। इस खबर से दर्शकों को काफी नाराज़गी है। दर्शकों का कहना है कि संपत पाल को तो खुश होना चाहिए कि उनके संगठन को गुलाब गैंग फिल्म के चलते इतनी ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है। बिना किसी मेहनत के इतना प्रचार मिल रहा है। आज हर कोई गुलाबी गैंग के बारे में जानता है सिर्फ गुलाब गैंग फिल्म के चलते। वरना आखिर देश में कितने लोग संपत पाल को जानते थे।
अकीब अहमद का कहना है "अगर एक महिला समाज सुधारक होकर संपत पाल गुलाब गैंग फिल्म को सपोर्ट नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यही है कि वो पैसे चाहती हैं और उन्हें समाज सेवा से कोई मतलब नहीं है।" अमित द्विवेदी का कहना है "संपत पाल को तो गुलाब गैंग का आभारी होना चाहिए कि उनकी वजह से आज गुलाबी गैंग संगठन को हर कोई जानता है। अगर संपत पाल इस तरह से फिल्म की रिलीज को रोकने की कोशिश करेंगी तो इसके पीछे जरुर उनका कोई मतलब है। आखिर एक फिल्म उनकी इमेज को कैसे खराब कर सकती है।"
Did You Know- जब सौमिक सेन ने माधुरी और जूही चावला को पहली बार अपने ऑफिस बुलाया तो दोनों एक्ट्रेसेस को अपने ऑफिस में बैठाकर सौमिक घंटों के लिए बाहर चले गये। सौमिक चाहते थे कि फिल्म शुरु होने से पहले जूही और माधुरी एक दूसरे को थोड़ा जान लें।


Click it and Unblock the Notifications












