''सलमान खान सुपरस्टार होने की सजा भुगत रहे हैं.. मुझे उनके लिए अफसोस है..''
जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल जेल और 10 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। जबकि बाकी आरोपी कलाकार- सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को विमुक्त कर दिया गया है। नीलम के पति एक्टर समीर सोनी ने इस पर कहा कि मैं नीलम के लिए खुश हूं, लेकिन सलमान खान अपने स्टार होने की सजा भुगत रहे हैं।
जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सलमान खान.. जेल में ली एंट्री.. SEE PHOTOS
समीर सोनी ने कहा, मुझे सलमान खान के लिए बेहद अफसोस है। वो सुपरस्टार होने की सजा भुगत रहे हैं। उन्हें अकेले क्यों प्वॉइट आउट किया गया, मुझे समझ नहीं आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications