सैफ-करीना से खुश हैं समीरा

समीरा ने कहा कि मैं ऐसे व्यक्ति का साथ चाहती हूं, जो जिंदगी भर मेरा साथ निभाये. उन्होंने कहा कि किसी ऐसी व्यक्ति से रिश्ता जोड़ने से क्या फायदा , जो एक दिन प्यार का इजहार करे और दूसरे दिन ही लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दें। इतना ही नहीं इस दौरान समीरा सैफ व करीना की जोड़ी से काफी प्रभावित नजर आयी और कहा कि मैं सैफ व करीना की तरह रिलेशनशीप में रहना चाहती हूं। आपको बता दें कि समीरा को बॉलीवुड में भले ही इन दिनों कम फिल्में मिल रही हों, मगर वह साउथ में कई फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











