बिजनेसवूमन बनना चाहती थीं समीरा

इस बारे में में समीरा कहती हैं कि शुरू से उनकी इच्छा थी कि वह बिजनेसवूमन बने लेकिन वह बन नहीं पायी। वह बन गयी अभिनेत्री, लेकिन उनकी इच्छा कहीं न कहीं मन में दबी थी, जिसे अब वह उजागर करने जा रही हैं। समीरा कहती हैं कि बिजनेस को लेकर मैं आज भी गंभीर हूं और भविष्य में जब कभी एक्टिंग करना बंद करूंगी।
तब जरूर कुछ न कुछ बिजनेस करेंगी। फिलहाल उन्होंने रेस्टोरेंट शुरू करने की बात कही है। वैसे समीरा आपका ख्याल भी गलत नहीं है। इसलिए क्योंकि अभी आपके पास खास फिल्में तो हैं नहीं। ऐसे में आपको बिजनेस की तरफ रुख करना ही चाहिए और अपने बचपन का सपना पूरा कर ही लेना चाहिए।
फिलहाल वह पिछली बार आक्रोश के आयटम नजर आयी थीं। उसके बाद वे किसी फिल्म में नजर नहीं आयी हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं कालपुरुष, गुलामी, महायोध्दा रामा व बेमिसाल जैसी फिल्में हैं। खैर देखना यह है कि भविष्य में समीरा किस तरह अभिनेत्री से बिजनेस वीमेन बन जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











