समीरा रेड्डी ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर- एकदम Cute
काफी समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरों में छाई रहीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था जो कि काफी क्यूट है। इस समय समीरा ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इसके साथ ही समीरा रेड्डी ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 'मेरी छोटी सी बेटी ने मुझे जंगली घोड़ों के बराबर ताकत दी है।
शायद वो चाहती थी की मै फिर से अपने आप को पा लूं क्योंकि उसको पता खा कि मैं खो गईं हूं और उसने मुझे रास्ता दिखाया। मुझे मां होने का जश्न मनाने के लिए एक आवाज़ मिली, शरीर की धारणा में बदलाव और सबसे अच्छा हिस्सा लोगों तक पहुंचना था।

मैं बहुत खुश हूं कि लोगों को इतना जुड़ाव महसूस हुआ और मुझे यहां आने के लिए समर्थन मिला! हमारी एक बेटी हो इस प्रार्थना को भगवान ने स्वीकार कर लिया।
ये पोस्ट और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो कि लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि डिलिवरी के कुछ समय पहले ही समीरा रेड्डी ने अंडरवाटर फोटोशूट करवाया था।


Click it and Unblock the Notifications