सूजी हुई आंखों, सफेद बाल और बिना मेकअप के समीरा रेड्डी का VIDEO,बॉडी शेमिंग पर की बोलती बंद
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने दमदार अंदाज में बॉडी शेमिंग को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर सभी माओं को संदेश दिया कि वह बच्चा होने के बाद खुद को भद्दी और मोटी समझकर परेशान न करें। समीरा ने इस संदेश को देने के लिए कड़ा कदम उठाया। पहली बार आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस का ऐसा अवतार देखा होगा। दरअसल समीरा रेड्डी सफेद बालों, बिना मेकअप, सूजी आंखों और चेहरे पर कई निशान के साथ नजर आ रही हैं। इसी अवतार के साथ उन्होंने लोगों को मैसेज दिया कि खूबसूरती आपके अंदर बसती है न कि चेहरे पर।
समीरा रेड्डी ने बताया कि हाल में ही एक महिला की बातों से आहात हो गईं। जिन्होंने एक्ट्रेस से कहा कि वह खुद का ध्यान नहीं रख रही और मोटी, भद्दी और बदसूरत हो गई हैं। इस बात का जवाब समीरा ने वीडियो के जरिए दूसरे लोगों को भी दिया कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं खुद को ऐसी संज्ञाओं से जोड़कर न देखें। उन्होंन अपने पोस्ट से साफ किया कि आप खुद से प्यार करना सीखें। अपनी नजरों में खूबसूरत होना जरूरी होता है।


Click it and Unblock the Notifications











