समीरा रेड्डी की हुई शादी, बाइक पर आया दूल्हा
उसके बाद अक्षय और समीरा अक्सर ही मिलने लगे और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। समीरा और अक्षय ने डिसाइड किया था कि वो लोग अप्रैल में शादी करेंगे लेकिन फिर अचानक से ही उन्होंने जनवरी में ही शादी करने का फैसला कर लिया। मीडिया तक को इस बात की जानकारी नहीं थी। ये शादी बहुत ही लो प्रोफाइल पर हुई।
समीरा रेड्डी की मां इस शादी से बहुत खुश हैं। जब समीरा और अक्षय के बारे में उन्हें पता चला था तो वो लोग अक्षय के परिवार से मिलने गये और जब उन्हें सबकुछ अच्छा लगा तो वो शादी के लिए तैयार हो गये। समीरा और अक्षय ने पिछले साल ही सगाई की थी और कहा था कि वो लोग शादी अप्रैल में करेंगे। लेकिन अक्षय को अपने बिजनेस के सिलसिले में काफी काम है और वो शायद अप्रैल में फ्री ना हों पाएं इसलिए उन्होंने जनवरी में ही शादी करने का फैसला किया। और दोनों ने सिर्फ अपने करीबी रिश्तेदारों के सामने शादी कर ली।
जरूर देखें- समीरा रेड्डी की शादी की तस्वीरें
समीरा की शादी को लेकर उनकी मां ने भी कुछ भी खुलकर मीडिया को नहीं बताया। उन्होने सिर्फ इतना कहा कि ये शादी बहुत ही साधारण तरीके से हो रही है और सिर्फ परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार ही इस शादी में शामिल हुए।
समीरा रेड्डी की शादी मुंबई के ब्रांद्रा में स्थित समीरा रेड्डी के घर में हुई। समीरा और अक्षय दोनों के कपड़ों को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। पिछले साल से ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी शादी बहुत ही साधारण और गुपचुप तरीके से कर रहे हैं। कई बार तो शादी हो जाने के बाद ही मीडिया को पता चलता है कि शादी हो गयी। समीरा ने भी इसी नये ट्रेंड के चलते गुपचुप शादी कर ली और किसी को भी इसकी भनक नहीं पड़ने दी।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/RvVaAt7zYHM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
