ट्रोलर्स तुम्हारी मां को भी प्रेगनेंसी के बाद फिगर मेंटेन करने में टाइम लगा होगा- समीरा रेड्डी
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनो फिर से प्रेगनेंट हैं और दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अक्सर देखा जाता है कि एक्ट्रेसेस को सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाने और डिलिवरी के बाद फिगर को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है और ट्रोलर्स काफी ज्यादा उनको बुरा भला कहते हैं। इस बात पर बेबाकी से बात करते हुए समीरा रेड्डी ने कहा कि मैं उन ट्रोलर्स से ये पूछना चाहती हूं कि आप लोग कहां से आए हैं।
आप भी तो अपनी मां के गर्भ से ही पैदा हुए हैं। फिर इस तरह से दूसरों पर क्यों कमेंट करना है। आपके पैदा होने के बाद आपकी मां भी तुरंत फिगर नहीं मेटेंन कर पाई होंगी।

मैं करीना की तरह नहीं जो अचानक से हॉट फिगर के साथ वापस आ जाऊं, मुझे समय लगेगा। पहली बार प्रेग्नेंसी के वक्त भी मुझे इसी तरह ट्रोल किया गया था। लेकिन मैं क्यों डरूं ऐसे लोगा से।
ये एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत एहसास है। इतना तो तय है कि समीरा के इस जवाब से कई लोगों के मुंह तो जरूर बंद हो जाएंगें। एक शो के दौरान उनसे बॉडी शेमिंग को लेकर ये सवाल पूछा गया था जिसपर उन्होने काफी शानदार जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications