समीरा ने तेज के लिए किया एक्शन

जब से उन्होंने सुना है कि फिल्म चलो दिल्ली में लारा के स्टंट की खूब चर्चा हुई है उन्होंने भी तय कर लिया है कि वे अब कुछ ऐसे स्टंट करेंगी कि सभी देखते रह जायेंगे।
अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने यूं तो बांग्ला फिल्मों में ही कुछ यादगार किरदार निभाये हैं। लेकिन अब उन्हें उनके स्टंट की वजह से और भी कई फिल्में मिलने लगी हैं। खबर है कि वे अपनी आनेवाली फिल्म तेज में शानदार स्टंट दिखानेवाली हैं। यह प्रियदर्शन की फिल्म है।
इससे पहले वह प्रियदर्शन की फिल्म आक्रोश में नजर आ चुकी हैं। और उसी वक्त से प्रियदर्शन ने समीरा से वादा किया था कि वे उन्हें अपनी फिल्म में जरूर लेंगी। इस फिल्म के लिए समीरा पूरी मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में कलाकार तो कई हैं। मगर समीरा की जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनी है।


Click it and Unblock the Notifications











