Good News: एक्ट्रेस समीरा रेड्डी के घर आई नन्हीं परी- पहली तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने खुशखबरी शेयर की है। समीरा दूसरी बार मां बन गयी हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बच्ची की हल्की सी झलक शेयर की है। समीरा रेड्डी और उनका पूरा परिवार नन्हीं परी के आने से काफी खुश है। बता दें, साल 2014 में समीरा रेड्डी ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की। इनका एक बेटा भी है। समीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Our little angel came this morning 🌸My Baby girl ! Thank you for all the love and blessings ❤️🙏🏻

Sameera Reddy

इस प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में एक अंडरवॉटर फोटोशूट कराया था, जिसे देखकर लोग हैरान थे। समीरा रेड्डी की ये खूबसूरत तस्वीरें फोटोग्राफर सचिन खीरा ने खींची थी। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कहा जा सकता है कि समीरा ने अपने प्रेग्नेंसी को सेलिब्रेट किया। फोटोशूट के अलावा समीरा रेड्डी ने अपनी गोद भराई सेरेमनी भी धूमधाम से सेलिब्रटी की थी।

समीरा 'टैक्सी नंबर 9211', 'मैंने दिल तुझको दिया', 'रेस' और 'दे दना दन' सहित कई और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X