दलित महिला बनी समीरा रेड्डी!

खुद के अभिनय की तुलना स्मिता पाटिल से किए जाने पर समीरा ने कहा कि वे अभिनेत्री स्मिता पाटिल के अभिनय से बेहद प्रभावित हैं लेकिन उनसे तुलना नही चाहती है।
इस फिल्म में दर्शक उन्हें घाघरा चोली पहने हुए नंगे पाव कीचड़ में मोरो के साथ चलते हुए देखेंगे।
समीरा इससे पहले 'मुसाफिर' और 'टेक्सी नंबर 911' जैसी फिल्मों में ग्लैमर्स किरदार नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब दर्शक उन्हें 'ये हौसला' फिल्म में देखेंगे तो लोगों को एक बार जरूर स्मिता की याद आएगी।
समीरा ने कहा, "ये हौसला फिल्म की शूटिंग करते समय स्मिता के साथ जुड़ाव का अनुभव कर रही थी।" उन्होंने स्मिता की फिल्में 'चक्र' और 'मंथन' का भी जिक्र किया।
समीरा ने कहा 'ये हौसला' फिल्म में नागेश ने उनकी काफी सहायता की। फिल्म की शूटिंग जोधपुर के आसपास के इलाकों में की गई है।


Click it and Unblock the Notifications