आर्यन खान को ड्रेग्स केस में गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े को घेरा मुसीबतों ने, घर पर हुई छापेमारी

Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जो ऑफिसर सबसे ज्यादा चर्चा में थे वह थे समीर वानखेड़े। अब एक बार से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई जोन के चीफ रह चुके समीर वानखेड़े सुर्खियों में आ गए हैं, अब समीर मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, यहां तक कि बीती शाम को सीबीआई ने उनके घर पर छापा भी मारा।
अब समीर वानखेड़े के घर पर 12 मई 2023 को CBI ने छापा मारा। 10 से 12 की टीम ने समीर के घर पर करीब 13 घंटों तक छापेमारी की और सुबह साढ़े पांच बजे उनके घर से निकले। कहा जा रहा है कि समीर के घर से सीबीआई प्रिंटर समेत कई कागजात भी लेकर गई।
आपको याद होगा, समीर वानखेड़े को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को दो साल पहले गिरफ्तार किया था, साथ में दूसरे बड़े चेहरों का भी नाम सामने आया था जिन पर समीर ने केस चलाया था ड्रग्स को लेकर।
गौरतलब है कि, 2 अक्टूबर 2021 को समीर वानखेड़े ने क्रूज पर ड्रग्स बरामद की थी, जिसमें शाहरुख के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत कई लोग मौजूद थे। समीर ने आर्यन समेत सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को ड्रग्स केस में न फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी, इसी मामले में CBI ने समीर वानखेड़े समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने समीर वानखेड़े के मुंबई आवास सहित दिल्ली, रांची और कानपुर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की है।


Click it and Unblock the Notifications












