आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े की राजनीति में एंट्री? इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव!

Sameer Wankhede Politics Entry- आज से कुछ समय पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल जाना पड़ा था। क्रूज पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप को लेकर आर्यन खान को जिस अधिकारी ने गिरफ्तार किया था वही समीर वानखेड़े आज चर्चा में है।
जी हां, समीर वानखेड़े को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। पता चला है कि समीर वानखेड़े अब राजनीति में एंट्री मारने वाले हैं और वो जिस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उसका नाम भी सामने आया है।
जी हां, खबरों की मानें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समीर वानखेड़े एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुनाव लड़ सकते हैं। पता चला है कि वो धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्यन खान के केस के बाद समीर वानखेडे़ पर आरोप लगे थे कि उन्होने आर्यन को झूठे केस में फंसाया है और इसके बाद उनकी मुसीबतें बढ़ गईं थीं।
हालांकि कई जगह उन्होने ये बात कही थी कि वो निर्दोश हैं। आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर कथित ड्रग भंडाफोड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो कुछ दिन जेल में भी रहे लेकिन बाद में वो निर्दोश साबित हुए। इस दौरान शाहरुख खान ने मीडिया से दूर बना ली थी।
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
हालांकि समीर वानखेड़े को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब पार्टी से आधिकारिक तौर पर जुड़ते हैं। समीर वानखेड़े ने राजनीति में आने का फैसला क्यों लिया है इसको लेकर उन्होने भी बातचीत नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











