आर्यन खान ड्रग्स केस से हटाए गए NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े, दिल्ली के अधिकारियों के पास पहुंचा केस
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस से NCB के ज़ोनल ऑफिसर समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है और अब इस केस को दिल्ली की NCB टीम देखेगी। इस केस के अलावा पांच और केस का ट्रांसफर, NCB की दिल्ली टीम को कर दिया गया है। हालांकि, समीर वानखेड़े ने साफ किया है कि उन्हें इस केस से निकाला नहीं गया है।
समीर वानखेड़े ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने अपनी Writ Petition में खुद ये गुज़ारिश की थी जिसे मान लिया गया है। दिल्ली की टीम जल्दी ही मुंबई आएगी और उन्हें ये छह केस सौंप दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में समीर वानखेड़े पर कई तरह के आरोप लगे। शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए रिश्वत मांगने से लेकर उनके धर्म - जाति पर सवाल उठे। उनके जन्म पत्र से लेकर उनकी जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए गए। उनकी पहली शादी और उनकी दिवंगत मां के धर्म पर भी काफी कुछ कहा गया।

काफी ट्रेंड में थे समीर वानखेड़े
NCB के ऑफिसर समीर वानखेड़े और उनकी टीम का। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से समीर वानखेड़े लगातार ट्रेंड हो रहे थे। आर्यन खान को NDPC के सेक्शन 27 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था।आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर समीर वानखेड़े और उनकी टीम की तारीफ हुई। समीर वानखेड़े का नाम सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में काफी तेज़ी से सुर्खियों में आया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में मिले अहम सुरागों के बाद समीर वानखेड़े मुंबई और आसपास से ड्रग्स का नामोनिशान साफ करने में जुट गए थे।

मराठी अभिनेत्री हैं पत्नी
बॉलीवुड ड्रग्स केस की भी ज़िम्मेदारी समीर वानखेड़े को ही मिली थी और उन्होंने किसी भी रसूखदार को गिरफ्तार करने में ज़रा भी देर नहीं की है। आर्यन खान की गिरफ्तारी पर भी NCB का कहना था कि कौैन किसका बेटा है, या कितना बड़ा आदमी है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हर काम कानून के दायरे में रहकर किया जा रहा है। दिलचस्प है कि समीर वानखेड़े की पत्नी खुद एक मराठी अभिनेत्री हैं।

असली में कहते हैं सिंघम
समीर वानखेड़े को असल का सिंघम कहा जाता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से जब से उन्होंने बॉलीवुड में ड्रग्स केस की जांच शुरू की है तब से वो कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ कर चुके हैं। समीर वानखेड़े, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से एक बार फिर से तेज़ी से ट्रेंड में आए और लोगों ने उनके बारे में खूब गूगल किया।

2000 से ऊपर सेलिब्रिटी गिरफ्तार
अपने करियर में समीर वानखेड़े 2 हज़ार से ऊपर बड़ी हस्तियों की गिरफ्तारी कर चुके हैं। उनका नाम पहली बार सुर्खियों में आया था जब उन्होंने सिंगर मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा था। उस समय समीर वानखेड़े कस्टम विभाग में तैनात थे। कहा जाता है कि समीर तब तक बड़ी हस्तियों को क्लियरेंस नहीं देते थे जब तक वो विदेशी मुद्रा से की गई खरीदारी का पूरा ब्योरा नहीं दे देते थे।

17 हज़ार करोड़ की ड्रग्स
पिछले दो सालों से NCB के ज़ोनल डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे समीर वानखेड़े और उनकी टीम 17 हज़ार करोड़ से ऊपर की कीमत की अवैध ड्रग्स बरमाद कर चुकी हैं। गौरतलब है कि ड्रग्स का सेवन भारत में बैन हैं। आर्यन खान की जिस पार्टी से गिरफ्तारी हुई है वहां भारी मात्रा में कोकेन, हशीश और MD मौजूद था।


Click it and Unblock the Notifications











