'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में समीर वानखेड़े? आर्यन खान के इस मास्टर स्ट्रोक से हिल गई इंडस्ट्री, जबरदस्त सीन!

Sameer Wankhede

Sameer Wankhede in Bads of Bollywood- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त इंडस्ट्री में चर्चा का विषय हैं और अपनी पहली ही सीरीज से उन्होने ये बता दिया है कि आने वाले समय में वो किस तरह के निर्देशक बनने वाले हैं।

आर्यन खान ने आधी से ज्यादा फिल्म इंड्स्ट्री को सीरीज में कैमियो के लिए बुलाया है और इस लिस्ट में आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरीज में एक सीन ऐसा भी है जिसको देखकर सभी को झटका लगा है। जी हां, इस फिल्म में आर्यन खान ने अपने ड्रग केस और ऑफिसर समीर वानखेड़े का भी जिक्र किया है।

समीर वानखेड़े की एंट्री

सोशल मीडिया पर वेब सीरीज का वो हिस्सा आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें समीर वानखेड़े के किरदार की एंट्री होती है। ऐसा लग रहा है कि खुद समीर वानखेड़े ही इस सीरीज के लिए काम कर रहे हैं। क्रूज पर पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में समीर ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था और उनको जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि शाहरुख खान ने बाद में उनको निकाला और आरोप बेबुनियाद साबित हुए थे। यही कारण है कि आर्यन खान की छवि बिगाड़ने का काम करने वाले समीर को आर्यन ने इस सीरीज में जगह देते हुए सच्चाई सबके सामने रख दी है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज

लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल और सहर बांबा जैसे सितारे इस सीरीज के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और कमाल कर रही है। रिलीज के बाद से ही वो नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आर्यन खान और उनकी फैमिली इस सफलता से काफी ज्यादा खुश है। प्रीमियर इतने सितारों का हुजूम देखकर लोग हैरान हो गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X