बुरी फंसी Rakhi Sawant, पूर्व NCB अधिकारी ने दायर किया मानहानी का मुकदमा

Former NCB Officer files defamation case against Rakhi Sawant: पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी समीर बानखेडे (Sameer Wankhede) ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनके वकील अली काशिफ के शिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने मुआवजे की रकम 11 लाख रुपये मांगी है। यह मामला डिंडोशी सिटी सिविल कोर्ट में दायर किया गया है। खबरों के मुताबिक समीर वानखेडे ने साल 2023 के इंटरव्यू का हवाला देते हुए यह मुकदमा दायर करवाया है। जिसमें वे दावा करते हैं कि काशिफ अली खान और राखी ने मिलकर ऐसे बयान दिए हैं जो मनगढ़ंत और आधारहीन थे।
अली ने शेयर किए थे सोशल मीडिया पर पोस्ट
समीर आगे कहते हैं कि अली काशिफ खान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसे कंटेंट पोस्ट किए थे। जो मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे थे। बात दें कि इस पोस्ट को राखी सावंत ने शेयर किया था।
अपना पक्ष रखते नजर आए अली
जहां समीर बानखेडे ने यह कहा कि राखी सावंत और अली काशिफ उनकी छवी खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसपर अली काशिफ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा-जनता की भलाई के लिए किसी पब्लिक सर्वेंट को लेकर सच बोला जाता है तो उसे मानहानी नहीं कहते हैं। अली आगे कहते हैं कि कुछ कहना अपनी राय देना किसी मानहानी में नहीं आता है। आईपीसी की धारा 499 में दूसरा अपवाद पब्लिक कंडक्ट ऑफ पब्लिक सर्वेंट्स है। यानी पब्लिक सर्वेंट के सार्वजनिक कामों में उसके करेक्टर के बारे में नेक नीयत से राय रखना मानहानी नहीं है।
समीर बानखेडे को देंगे मुंहतोड़ जवाब
अली काशिफ खान आगे कहते हैं कि इसका मुंबतोड़ जवाब दिया जाएगा। अगर वो इस मामले को सही सबित कर पाते हैं तो मैं उन्हें 11 लाख रुपये दूंगा। आपको बता दें कि इस मामले पर अभी तक राखी सावंत का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











