Shah Rukh Khan पर केस करना पड़ा समीर वानखेड़े को भारी ? पत्नी और बहन को मिल रही हैं धमकियां...

IRS अफसर समीर वानखेड़े लंबे समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। फिलहाल तो उन्होंने कुछ समय पहले आर्यन खान की हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के निर्माता शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट पर मान हानि का मुकदमा किया था। इस मुकदमे में उन्होंने 2 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। कोर्ट में उन्होंने यह केस तो दायर किया, लेकिन उनके इस मुकदमे को रद्द कर दिया गया था। दरअसल समीर वानखेड़े का मानना था कि जो आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' है उसमें एक अधिकारी दिखाया गया है जो उनसे मेल खाता है।
परिवार को मिल रही हैं धमकियां
लेकिन बता दें कि समीर वानखेड़े एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल समीर वानखेड़े ने खुलासा किया है कि जब से उन्होंने शाहरुख और गौरी खान के ऊपर केस किया है तब से उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने ANI से बातचीत के दौरान बताया कि इसका मेरे काम या मेरे पेशे से कोई लेना देना नहीं है। मैंने व्यक्तिगत रूप को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मैं अदालत द्वारा दिए गए फैसले और उसकी कार्यवाही पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। क्योंकि निर्णय न्यायालय द्वारा लिया गया है जिसका मैं सम्मान करता हूं। लेकिन फिलहाल तो यह मामला मेरे सम्मान और गरिमा का था। आप जो भी व्यंग बना रहे हैं उसे अपने लोगों के साथ करें।
2021 से समीर वानखेड़े पड़े हैं आर्यन खान के पीछे
आपको बता दें कि समीर वानखेड़े ने ही ड्रग केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। यह मामला 2021 का है। आर्यन के साथ ही कई अन्य लोगों को भी समीर वानखेड़े ने गिरफ्त में लिया था। ड्रग केस के सिलसिले में आर्यन खान को तीन हफ्ते तक जेल में रहना पड़ा था। उन्हें इस केस से क्वीन चिट मई 2022 में मिली थी। कहा यह भी जाता है कि आर्यन खान की जमानत के लिए शाहरुख खान से रिश्वत भी मांगी गई थी हालांकि इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications