Sameer Khakhar- नहीं रहे दिग्गज कलाकार समीर खाखर, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस!

फिल्मों और टीवी की मशहूर और दिग्गज कलाकार समीर खाखर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल (15 मार्च) को निधन हो गया है। अभिनेता 71 साल के थे। वह अपने अभिनय करियर के 38 वर्षों तक लगातार कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे। कुछ समय तक वो यूएस में थे और अभिनय से नाता तोड़ दिया था। बाद में, उन्होंने वापसी की और दो गुजराती नाटक भी किए और सलमान खान की फिल्म जय हो में अपने किरदार के लिए लोकप्रिय हुए।
समीर खाखर को लेकर जैसे ही ये जानकारी सामने आई लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। समीर खाखर के किरदारों की बात करें तो उन्होने कई शानदार रोल किए हैं लेकिन सबसे ज्यादा उन्होने एक शराबी आदमी ही रोल निभाया है।
उनके दमदार अभिनय से लोग ऐसा सच में समझ लेते थे कि वो शराबी ही हैं। हालांकि उनके जाने से इंड्स्ट्री को एक बड़ा नुकसान हुआ है। सलमान खान की फिल्म जय हो में जिस तरह का किरदार उन्होने किया था वो आज भी सभी को याद है।
ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता का सबसे यागदार किरदार वही रहा और लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। इसके अलावा दूरदर्शन के सीरियल नुक्कड़ में उन्होने काफी पहले खोपड़ी का किरदार निभाया था और इस किरदार से उनको काफी पहचान मिली थी।
फिलहाल 71 साल की कम उम्र में वो हमें छोड़ कर हमेशा के लिए जा चुके हैं। बता दें कि सांस की तकलीफ के बाद उनको बोरीवली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होने अंतिम सांस ली।


Click it and Unblock the Notifications