..................... Sameer Karnik and Sunny Deol served notice for evasion of service tax - Hindi Filmibeat

सनी देओल पर टैक्स चोरी का केस!

बॉलीवुड में अक्सर टैक्स चोरी के मामले सामने आते रहते हैं इस बार टैक्स चोरी के केस में फंसे हैं जाने माने फिल्ममेकर समीर कार्णिक और एक्टर और निर्माता सनी देओल। समीर कार्णिक के ऊपर लगभग 1.18 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स चोरी का मामला दर्ज हुआ है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। इसके साथ सनी देओल पर 1.9 करोड़ रुपये के सिविल टैक्स चोरी का आरोप लगा है। इस आरोप के चलते जल्द ही सनी देओल के किलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। सनी देओल की तरफ से इस बात पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गयी है। लेकिन खबर के अनुसार सनी देओल ने पूरे टैक्स की रकम को देने का फैसला किया है।

खबर के अनुसार सनी देओल पर जिन 1.95 करोड़ रुपये टैक्स चोरी का आरोप लगा है उसके बाद ही सनी देओल ने पूरे 86 लाख रुपये भर दिये लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ केस जल्द ही दर्ज कराया जाएगा। सनी देओल ने इस मामले में इनकम टैक्स टीम को अपना बयान भी दे दिया है लेकिन उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की बात की जा रही है। समीर कार्णिक को तो केस दर्ज होने के बाद तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस खबर को सुनने के बाद सनी देओल के फैन्स भी काफी परेशान हो गये कि आखिर उनके पा जी पर केस कैसे दर्ज करा दिया गया।

सनी देओल को अभी भी पूरे एक करोड़ के लगभग जमा कराने हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सनी देओल इनकम टैक्स की सारी रकम अदा करके इस केस से बचकर निकल जाएंगे। लेकिन फिल्हाल अभी के लिए सन्नी देओल पर भी आयकर विभाग की तरफ से केस की तलवार लटक रही है और अगर उन्होंने जल्द ही कुछ कदम नहीं उठाया तो उन्हें भी जेल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X