आईटम गर्ल के टैग से संभावना सेठ को चिढ़

By Ajay Mohan

मुंबई। बॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल में कई फिल्‍मों में दिख चुकीं अभिनेत्री संभावना सेठ के दिल में एक कसक है, जो हमेशा रहेगी। वो यह कि लोगों ने उन्‍हें आईटम गर्ल का दर्जा दे दिया, जिस वजह से उनके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर नहीं आ सकी।

संभावना को इस बात का पछतावा है कि उनकी आइटम गर्ल की छवि उनकी अभिनय प्रतिभा को फीका कर रही है, जिससे लोग मानने लगे हैं कि वह अभिनय नहीं कर सकतीं। संभावना बतौर अभिनेत्री अपनी पहली फिल्म 'पागलपन' में 'चला काफिला तेरे नाम का' आटइम नंबर कर चुकीं हैं। संभावना ने कहा, "मैंने जब पहली फिल्म 'पागलपन' की, तो उसमें मेरी भूमिका दूसरी मुख्य नायिका की थी। लेकिन उसमें मेरा एक डांस नंबर भी था और उसके बाद से मुझे डांस प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए। लोगों ने मुझे एक आइटल गर्ल के रूप में लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कभी नहीं सोचा कि मैं एक अभिनेत्री हो सकती हूं।"

संभावना को लगता है कि लोगों का नजरिया अब उनके प्रति बदल रहा है। उनकी पर्दे की छवि ने उनके निजी जीवन को भी प्रभावित किया। उन्‍होंने कहा कि जब वो किसी वार्ड शो में जाती हैं तो उन्‍हें महसूस होता है कि अभिनेता-अभिनेत्रियों का अलग समूह है, जो यह दिखाता है कि वे अभिनेता हैं और वह (उनके समूह का हिस्सा न होने वाली) एक आइटम गर्ल हैं। तब उन्‍हें बहुत बुरा लगता है। संभावना अब अलग भूमिकाएं निभाने की इच्‍छुक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X