कई IVF फेल होने के बाद संभावना सेठ-अविनाश तिवारी बनने वाले हैं माता-पिता, खुद शेयर की फैन्स संग गुडन्यूज़
Sambhavna Seth Avinash Tiwari To Be Parents Soon: संभावना सेठ टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह कई सालों से आईवीएफ के जरिए मां बनने की कोशिश कर रही है लेकिन हर बार उनका मिसकैरेज हो जाता है। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने गुड न्यूज़ दी है और पति अविनाश तिवारी के साथ खुलासा किया है कि सरोगेसी की सहायता से अब वह जल्दी ही मां बनने वाली है।

संभावना सेठ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर खुल कर बात करना पसंद करती हैं। यहां तक कि वह अपने पति के साथ व्लॉग बनाती है और यहां पर वह अपने जीवन से जुड़ी हुई जानकारी फैंस के साथ में शेयर करती हैं। कपल ने एक दिन पहले व्लॉग शेयर किया और इसमें बताया कि वह जल्दी ही गुड न्यूज़ देने वाले हैं और आखिरकार अपने फैंस को सरप्राइज उन्होंने दे दिया है।
खुद पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज़
संभावना सेठ और उनके पति ने मिलकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें तीन फोटो है। पहली तस्वीर में दोनों ने अखबार हाथ में पड़ा हुआ है और इसमें लिखा हुआ है कि "जल्द आ रहा है, हम प्रेग्नेंट है।" दूसरी तस्वीर में छोटे-छोटे बच्चों के शूज हैं। तीसरी तस्वीर में उनका डॉग है और साथ में बोर्ड है जिस पर लिखा है 'इट्स ऑफिशियल।'
संभावना सेठ ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "हम प्रेग्नेंट है, हमारा सबसे खूबसूरत सफर अब प्रोडक्शन में है, प्यार, उम्मीद, और सरोगेसी के साथ में काउंटडाउन शुरू हुआ।"
कै बार IVF हुआ फेल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश ने दिसंबर के महीने में यह खुलासा किया था कि उनके आईवीएफ कई बार असफल हुए और एक्ट्रेस का मिसकैरेज भी हुआ।
अविनाश ने भी खुलासा किया कि यह उनके साथ काफी वक्त से हो रहा है और पिछले साल की प्रेगनेंसी में वह उम्मीद कर रहे थे कि उनका बच्चा हेल्दी होगा। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनका बच्चा पेट में ही खत्म हो गया था। इसके बाद में संभावना सेठ के फैंस उनको सांत्वना देते रहे कि वह जल्दी ही मां बनेगी।
सेलेब्स ने दी बधाई
लेकिन अब जल्दी ही संभावना सेठ गुड न्यूज़ देने वाली है और जो उन्होंने पोस्ट शेयर की है उस पर काफी सारे कलाकारों से लेकर उनके फैन्स भी खूब जमकर उनको बधाई देते हुए भी नजर आ रहे हैं। भारती सिंह से लेकर गौहर खान ने भी उनकी इस पोस्ट पर उनको बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications