बिग बॉस की ड्रामा क्वीन...अब बनीं सच की क्वीन...देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें
एक्स बिग बॉस प्रतिभागी संभावना सेठ आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ शादी के बंधन में बंध ही गईं। संभावना ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर अविनाश से सगाई की थी लेकिन शादी के लिए उन्होंने सबको मना ही लिया।
संभावना के रिसेप्शन पर उनके बॉलीवुड के दोस्त और बेस्ट फ्रेंड मेघना नायडू दिखाई दीं। संभावना ने बताया कि वो और अविनाश हनीमून पर बाली जाएंगे लेकिन दोनों के पास काफी काम है। देखिए उनकी रिसेप्शन की तस्वीरें -

शादी के बाद संभावना को अपने कुछ प्रोजेक्ट्स पूरे करने हैं वहीं अविनाश को एक वेब सीरीज़ की शूटिंग करनी है। संभावना और अविनाश एक रियलिटी शो के सेट पर मिले थे जहां संभावना अविनाश की मेंटॉर थीं।
अविनाश पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं और फिलहाल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने को लालायित हैं।दोनों की शादी दिल्ली के एक प्राइवेट फंक्शन में हुई। शादी से पहले की सारी रस्में जैसे मेहंदी और हल्दी सेरिमनी भी दिल्ली में ही हुईं। संभावना ने इन तमाम रस्मों की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications