मिसकैरेज के बाद 44 साल की हसीना ने बिकिनी दिखाया प्लस साइज, बोलीं- मोटी, भद्दी, बूढ़ी औरत...

Sambhavna Seth Bikini Pics: अभिनेत्री संभावना सेठ उन हीरोइनों में जो नाम सिर्फ सोशल मुद्दों पर बल्कि बॉडी पॉजिटिविटी पर भी खुलकर सामने आती हैं। संभावना सेठ अपने व्ल़ॉग्स के साथ साथ इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर से संभावना ने अपनी सेंसेशनल तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर उन्हें क्रेजी कर दिया है।
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस ब्लू एंड ब्लैक कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। दरअसल, कुछ ही महीनों पहले संभावना ने अपने दिल तोड़ देने वाले मिसकैरेज की खबर सुनाई थी। इसके बाद वो धीरे धीरे खुद को संभालकर इस दर्द से उभर रही हैं। इसी बीच वो पति के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताती दिखाई दीं।
संभावना सेठ की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें 'गॉर्जियस' कह रहा है तो कोई 'खूबसूरत' बता रहा है। बिकिनी पहने संभावना पूल में खूब एंजॉय करती नजर आईं। वो इस दौरान जमकर पोज देती दिखीं।
एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'जो लोग दूसरों को उनकी उम्र, शरीर की चर्बी, बदसूरत, बूढ़ी औरतों, शरीर की शर्म के लिए ट्रोल करना पसंद करते हैं, यहां आपके लिए मौका है आओ और ट्रोल करो। फिर मत बोलना मैंने मौका नहीं दिया।'
संभावना सेठ को अक्सर उनके वजन के लिए ट्रोल किया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस ने बिकिनी में अपनी ये फोटोज शेयर करते हुए ट्रोलर्स को खुली चुनौती दे दी है कि वो जितना चाहे उन्हें ट्रोल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











