पिता के निधन पर संभावना सेठ ने अस्पताल को भेजा नोटिस, गंभीर आरोप: मेरे बीमार पिता के हाथ-पैर बांध दिए थे
लोकप्रिय एक्ट्रेस संभावना सेठ के लिए कोरोना का ये दौर उनके पिता के निधन के गम को लेकर आया है।संभावना सेठ के पिता का निधन दिल्ली के अस्पताल में हो रहा था। जहां पर 8 मई को उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।
एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम और यू ट्यूब चैनल के जरिए एक वीडियो जारी कर ये बताया था कि अस्पताल में उनके पिता के इलाज में लापरवाही की गई, जिसके कारण उनका निधन हो गया।

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके पिता की तबीयत कोरोना के बाद ठीक चल रही थी, अचानक से उनकी हालत गंभीर हो गई। अब इस पूरे मामले को लेकर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल को नोटिस भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications











