अस्पताल में बेहद बुरी कंडीशन में दिखी मशहूर हीरोइन का वीडियो वायरल, बिगड़ी हालत के बाद आनन फानन में...

Sambhavana Seth Hospital Video

Sambhavana Seth Hospital Video: भोजपुरी एक्ट्रेस और व्लॉगर संभावना सेठ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकीं संभाना सेठ काफी दर्द गुजर रही हैं। उनकी तबीयत काफी खराब हो गई और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं था, एक्ट्रेस की सर्जरी भी की गई है और गंभीर अवस्था में उनका वीडियो भी सामने आया है।

सामने आए वीडियो में संभावना सेठ दर्द से कराहती और रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप संभावना सेठ को सर्जरी के लिए ओटीटी में जाते और बाहर आते देख सकते हैं। उनकी हालत भी साफ दिख रही हैं। उनके पति अविनाश उन्हें इस हाल में संभालते नजर आ रहे हैं।

दरअसल संभावना सेठ जल्द ही आइटम नंबर की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनका नया गाना रिलीज होने वाला है। इसी म्यूजिक वीडियो के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले ही संभावना की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। बता दें, संभावा ने बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई डांस नंबर किए हैं। संभावा भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करते भी नजर आई हैं।

संभावना सेठ एक यूट्यूब व्लॉगर हैं और अपनी लाइफ की हर अपडेट व्लॉग्स में देती हैं। ये जानकारी भी उन्होंने वहीं साझा की। उन्होंने बताया कि वो लंबे वक्त से बीमार थीं और डॉक्टर उन्हें सर्जरी के लिए कह रहे थे, लेकिन इसी बीच पहले उनके पति की सर्जरी हो गई और फिर उन्हें अपने गाने लॉन्च का इंतजार था। मगर उनकी तबीयत बिगड़ गई और म्यूजिक लॉन्च से पहले ही ऑपरेशन कराना पड़ा।

संभावना सेठ ने एक इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की है। इस इंस्टा स्टोरी में संभावना ने बताया, 'आप लोग परेशान न हों, मैं ठीक हूं। बस एक हल्की सर्जरी हुई है। अब मैं बेहतर हूं। कल आ रहे 'कमरिया का झटका' के लिए तैयार हूं।' इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने गाने की अपडेट दी है।

संभावना सेठ के काम की बात करें तो वह 'वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की', 'डांसिंग क्वीन', 'दिल जीतेगी देसी गर्ल' जैसे टेलीविजन शोज में नजर आईं। 'बिग बॉस' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं, जहां से उनके चर्चे शुरू हुए। लोगों को उनका अंदाज और तेवर काफी पसंद आया। वो अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी गईं। उनका लड़ाकू रूप भी बीबी हाउस में ही देखने को मिला।

More from Filmibeat

Read more about: sambhavana seth bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X