2 महीने के बच्चे पर समय रैना का ऐसा भद्दा चुटकुला सुन भड़क उठे लोग, कही ऐसी घटिया बात कि...

Samay Raina Controversial Joke On 2 Months Baby: कॉमेडियन समय रैना अपनी कॉमेडी के साथ साथ सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए खासा लोकप्रिय हैं। समय रैना डार्क कॉमेडी के कारण सबसे ज्यादा मशहूर हुए वहीं अब इसी के कारण विवादों में भी आ गए। इसी बीच अब नेटिजंस उनके पुराने वीडियो खंगाल रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच समय रैना का एक वीडियो वायरल हो चला है।
दरअसल, वीडियो में समय रैना 2 महीने के बच्चे की दुर्लभ बीमारी और 16 करोड़ के इंजेक्शन पर कॉमेडी कर रहे हैं। उनके शो में बैठी ऑडियंस भी ताली पीट रही है। लेकिन इसे देख यूजर्स भड़क गए हैं। इस पर रणवीर शौरी ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
समय रैना कह रहे हैं, 'तो ना एक 2 महीने का बच्चा है, और उसको कुछ तो क्रेजी हो गया है, जिसके इलाज के लिए उसको 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन चाहिए।' वो इसी बात को फिर से रिपीट करते हैं और कहते हैं, 'दो महीने के बच्चे को 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन चाहिए, 2 महीने के बच्चे को...।'
इसके बाद समय रैना ऑडियंस में मौजूद एक महिला से पूछते हैं, 'मैम आप बताओ, अगर आप वो मां होतीं और आपके बैंक में 16 करोड़ रुपये आ जाते, और 2 महीने का बच्चा, एक बार तो अपने पति को देखकर बोलती ना कि उम्म्म्म्म... इन्फ्लेशन बढ़ रहा है। क्योंकि कोई गारंटी नहीं है कि वो बच्चा बचेगा वो इंजेक्शन के बाद ना यार, मर भी सकता है। सोचो क्या लॉस (नुकसान) होगा मर गया इंजेक्शन के बाद। और उससे भी खराब सोचो, 16 करोड़ के इंजेक्शन के बाद बच्चा बच गया और फिर बड़े होकर बोलता है, मैं कवि बनना चाहता हूं। मैं तो जूते ले जाऊंगा। नहीं नहीं नहीं... कुछ तो क्रेजी कर। 16 करोड़ दिए हैं।'
इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'शायद हमें स्टैंडअप कॉमेडियनों को माइक देने से पहले उनके लिए अनिवार्य मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवाना चाहिए!' एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'जितना बीमार ये है, उतने ही बीमार इसपर ताली बजाने वाले है।' एक और ने लिखा, 'भयानक और बीमार!! और दर्शक भी हंसते हैं!!'


Click it and Unblock the Notifications
