Bollywood Live: समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल से झटका, ‘छावा’ ने चार दिन में ही वसूल डाली लागत

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस हिस्टोरिकल ड्रामा का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है इसी के साथ ये छप्परफाड़ कमाई कर रही है.। 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार हुई थी और फिर वीकेंड पर इस फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 'छावा' का चार दिनों का कुल कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये हो गया है। 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने पहले मंडे को भी धुआंधार कमाई की है और इसी के साथ महज चार दिनों में ही अपना बजट भी वसूल कर लिया है। बता दें कि 'छावा' की लागत 130 करोड़ बताई जा रही है। वहीं 'छावा' साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है।

वहीं दूसरी ओर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर समय रैना की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर से गुजारिश की कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया जाए। हालांकि, साइबर सेल ने इसे अस्वीकर कर दिया है। दूसरी तरफ शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को उन्हें समन भेजा है।

LIVE Feed
  • Feb 18, 2025 5:32 PM

    कानूनी पछड़े में फंसीं अंकिता लोखंडे

    Ankita Lokhande Stuck in legal trouble: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं, इसके अलावा अंकिता अपने बयानों और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी हेडलाइन्स बटोरती हैं। कभी अंकिता शो में अपने बच्चे की प्लानिंग के बारे में बात करती हैं तो कभी वह अतरंगी बातों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं।

  • Feb 18, 2025 5:30 PM

    आंखों में तूफान और तीखे तेवर में नजर आए सलमान खान

    Salman khan movie Sikandar new poster out: जब से सलमान खान की फिल्म सिकंदर की घोषणा हुई है तब से फैन्स फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि भाईजान की यह फिल्म एक्शन से भरी होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की हुई 'सिकंदर' सुपरस्टार सलमान खान और जाने-माने प्रोड्यूसर की साथ की जाने वाली एक और शानदार कोलैबोरेशन है।

  • Feb 18, 2025 5:26 PM

    Arijit Singh कर रहे थे लाइव परफॉर्म, तभी आया पापा का वीडियो कॉल

    Arijit Singh Viral Video: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ना केवल उनकी सुरीली आवाज के लिए बल्कि उनके विनम्र स्वभाव के लिए भी क्यों पसंद किया जाता है। चंडीगढ़ में अपने हाल ही के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान, एक ऐसा पल आया जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया जब सिंगर को मंच पर परफॉर्मेंस देते समय अपने पिता का वीडियो कॉल आया।

    Arijit Singh कर रहे थे लाइव परफॉर्म, तभी आया पापा का वीडियो कॉल
  • Feb 18, 2025 5:25 PM

    Ullu App पर स्ट्रीम होने वाली है वेब सीरीज 'लग जा गले'

    Ullu Webseries Lag Ja Gale Part 1 Release Time: उल्लू लगातार कई दिलचस्प सीरीज रिलीज कर रहा है, जिससे दर्शक और भी सीरीज देखने के लिए बेताब हैं। रविवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक और सीरीज, 'लग जा गले पार्ट 1' की रिलीज का ऐलान किया है, जो अपने दिलचस्प प्लॉट और तीन महिला लीड वाली कलाकारों की टोली के कारण पहले से ही ऑनलाइन हलचल मचा रही है।

    Ullu App पर स्ट्रीम होने वाली है वेब सीरीज 'लग जा गले'
  • Feb 18, 2025 3:55 PM

    प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी अपनी मौत की खबर

    TV Actress Dies During Pregnancy: पूर्व मिस एशिया ब्यूटी क्वीन की सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक दिल दहला देने वाला मैसेज पोस्ट करने के बाद दुखद मौत हो गई। 33 साल की टीवी स्टार एंजी मोराद को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान वायरल इंफेक्शन हो गया था।

    प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी अपनी मौत की खबर
  • Feb 18, 2025 3:54 PM

    Sanam Teri Kasam की री-रिलीज को मिली 'छावा' से कड़ी टक्कर

    Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection Prediction Day 12: साल 2016 की रोमांटिक-ड्रामा 'सनम तेरी कसम' के दोबारा रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन स्टारर, सनम तेरी कसम ने अपनी ऑरिजिनल रिलीज के लगभग 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।

    Sanam Teri Kasam की री-रिलीज को मिली 'छावा' से कड़ी टक्कर
  • Feb 18, 2025 3:53 PM

    अपनी बेटी की दूध पिलाते समय Radhika Apte के हाथ में दिखा शराब का गिलास

    Radhika Apte Trolled: एक्ट्रेस राधिका आप्टे, जो हाल ही में मां बनी हैं, 16 फरवरी को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में शामिल हुईं और इस दौरान उन्होंने अपने नवजात शिशु के लिए ब्रेस्टफीडिंग कराकर अपनी मां की जिम्मेदारी भी निभाई।

    अपनी बेटी की दूध पिलाते समय Radhika Apte के हाथ में दिखा शराब का गिलास
  • Feb 18, 2025 3:46 PM

    Hina Khan ने रेड हॉट ड्रेस में मारी ऐसी एंट्री, लोग बोले- 'इसको तो कैंसर हुआ करता था..'

    हिना खान के इस बोल्ड लुक को देखकर सभी हैरान हैं और उनके कैंसर को लेकर बात कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि कैंसर को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। हिना खान ने किसी इवेंट पर एंट्री मारी और किसी की नजर उनके रेड हॉट ड्रेस से नहीं हट रही है। इस वीडियो को हिना खान के एक पेज पर साझा किया है और कैप्शन लिखा है, Time to get back to normal life. इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हिना खान को लेकर अक्सर कहा जाता है कि कैंसर की उस स्टेज पर नहीं है लेकिन उन्होने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है। हालांकि इस तरह के आरोपों को लेकर हिना ने कभी रिएक्ट नहीं किया।

  • Feb 18, 2025 2:59 PM

    लिफ्ट में सोफिया वर्गेरा के साथ क्या कर रहीं थीं प्रियंका चोपड़ा, दरवाजा खुलते ही डर गईं..

    प्रियंका चोपड़ा और सोफिया वर्गेरा एक साथ हैं और सेफ ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों काफी हॉट लग रही हैं। लिफ्ट अंदर वो एक दूसरे के काफी क्लोज थीं कि अचानक दरवाजा खुल जाता है। इस दौरान दोनों हड़बड़ी में अलग होने की कोशिश करती हैं।

  • Feb 18, 2025 2:25 PM

    पारुल गुलाटी ने सौरभ सचदेवा से की मुलाकात, अली फज़ल के साथ साथ इन सितारों के साथ की ट्रेनिंग!

    Parul Gulati- अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी हाल ही में अपने अभिनय गुरु और मशहूर अभिनेता-कोच सौरभ सचदेवा से दोबारा मिलीं। मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने से पहले, पारुल ने सौरभ सचदेवा से अभिनय की बारीकियां सीखी थीं। सौरभ कई नामी बॉलीवुड सितारों के मेंटर रह चुके हैं, जिनमें अली फज़ल, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल, हर्षवर्धन राणे और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस खास वर्कशॉप में पारुल ने भी हिस्सा लिया और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अली फज़ल, राघव जुयाल, कुब्रा सेट, करणवीर और अन्य कलाकारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

  • Feb 18, 2025 1:48 PM

    Abhinav Arora का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बंद, साजिश के लगाए आरोप, बोले- वो नहीं चाहते कि राधा-कृष्ण...

    Abhinav Arora Instagram Closed: बाल संत बनाकर सोशल मीडिया पर मशहूर हुए अभिनव अरोड़ा अभी के वक्त में काफी विवादों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से बंद हो गया है और एक नया अकाउंट बनाकर उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उनका अकाउंट बंद हो चुका है और इसके पीछे कुछ लोगों का षड्यंत्र है यह भी बात की है।

  • Feb 18, 2025 1:13 PM

    ऑरकेस्ट्रा में शादी करने वाला लड़का हुआ फरार

    इस वीडियो के सामने आने के बाद पता चला है कि लड़के का नाम गुलशन है और वो मांग में सिंदूर भरने वाली रात से ही गायब है। इस डांसर लड़की ने वीडियो काफी कुछ कह डाला है। लड़की का कहना है, ''गुलशन के बारे में हमे भी नहीं पता। हम लोग का दो तीन दिन बहुत अच्छे से बात हुआ और फिर वो फोन बंद कर चुका है। उसके बाद से हमें पता ही नहीं है कि कहां है वो। हम बस इतना ही चाहते हैं कि अगर आप लोग चाहते हैं कि हम गुलशन के साथ रह लें तो आप देख सकते हैं कि उसकी वजह से कैसा हाल हो गया।''

  • Feb 18, 2025 12:28 PM

    सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहाबादिया की फटकार, कहा- इनके दिमाग में गंदगी भरी है...

    सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट को सुनकर नाराजगी जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के कमेंट को वल्गर कमेंट कहकर दो टूक कहा कि 'इनके दिमाग में गंदगी भरी हुई है।

  • Feb 18, 2025 11:51 AM

    समय रैना और रणवीर इलाहबादिया की बढ़ी मुश्किलें, FIR हुई दर्ज

    'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अश्लील जोक्स मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा समेत अन्य के खिलाफ जयपुर में भी केस दर्ज किया गया है. 'जय राजपूताना संघ' की शिकायत पर जयपुर के साइबर पुलिस स्टेशन में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और अन्य के खिलाफ बीएनएस एक्ट, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  • Feb 18, 2025 11:32 AM

    सानिया मिर्जा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री

    फराह खान यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग बनाती हैं। हाल ही में उनके वीडियो में सानिया मिर्जा नजर आईं। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दिखीं। इस व्लॉग में सानिया ने एक स्टोरी सुनाई जिसमें फराह ने उनके बेटे को साइनिंग अमाउंट दिया था। व्लॉग में सानिया बेटे इजहान के साथ बैठी हुई दिख रही हैं। उन्होंने फराह को लेकर फनी स्टोरी सुनाई। सानिया ने बताया कि जब मेरा बेटा इजहान हुआ था जो फराह उससे मिलने के लिए आती थीं। उस वक्त फराह ने इजहान को 10 रुपये दिए थे और मजाक करते हुए कहा था कि वो इजहान को फिल्मों में लॉन्च करेंगी. फिर फराह कहती हैं-100 तो बोल दे। तो सानिया ने कहा कि आपने 10 रुपये दिए थे। मैं झूठ नहीं बोलना चाहती।

  • Feb 18, 2025 10:47 AM

    करण सिंह ग्रोवर का टीवी पर कमबैक? सालों बाद 20 साल छोटी लड़की संग करेंगे रोमांस!

    टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर को जी टीवी पर देखा जाएगा। वो शो तुम से तुम तक में नजर आ सकते हैं। इस शो को LSD प्रोडेक्शन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। करण सिंह ग्रोवर को इस शो के लिए ऑफर मिलने की खबरें हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये शो एक मराठी शो तुला पाहते रे का रीमेक होगा। करण इस शो को अगर साइन करते हैं तो वो 20 साल छोटी लड़की संग रोमांस करते दिखेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि वो हेली शाह संग रोमांस करते नजर आएंगे। पहले खबरें थीं कि इस शो के लिए निहारिका चौकसी और आशीष चौधरी को अप्रोच किया गया था। लेकिन अब करण और हेली उन्हें रिप्लेस कर रहे हैं। शो और करण सिंह ग्रोवर को लेकर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आई है।

  • Feb 18, 2025 9:53 AM

    अर्जुन कपूर के साथ 'तूने मारी एंट्रियां' पर मलाइका अरोड़ा ने भी किया डांस

    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुए सालभर से ऊपर हो रहे हैं। मगर पहली बार उन्हें यूं हसंते और बात करते देखा गया है। वो भी नेशनल टेलीविजन पर। दोनों IBD Vs SD के ग्रैंड फिनाले पर साथ बात करते, एक-दूसरे का मजाक उड़ाते और तारीफ करते दिखाई दिए। एक और वीडियो सामने आया, जिसमें अर्जुन कपूर डांस कर रहे हैं और एक्ट्रेस भी उनके गाने पर थिरक रही हैं।

  • Feb 18, 2025 9:14 AM

    रणवीर इलाहबादिया मामले में SC में सुनवाई आज, NCW ने भेजा नया नोटिस

    पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट आज (18 फरवरी) सुनवाई करेगा। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को एक नया समन भेजा है। ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ एक नई एफआईआर भी दर्ज हुई है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की गई है।

  • Feb 18, 2025 9:04 AM

    फिल्मों के चक्कर में गलत फंस गई मोनालिसा? डायरेक्टर पर लगे संगीन आरोप

    Viral Girl Monalisa Casting Couch: महाकुंभ 2025 मेले से वायरल हुई लड़की मोनालिसा के ट्रेनिंग के वीडियोज और इवेंट अटेंड करने वाले वीडियो से लेकर पढ़ाई करते वीडियो सभी चर्चा में बने है। हालांकि, अब प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक नीजी यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और उसकी फैमिली का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। जितेंद्र ने कहा कि उनका सनोज के साथ काम करने का एक्सपीरियंस खराब रहा है। दोनों ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है। जितेंद्र ने सनोज को फ्रॉड कहा। इसके अलावा जितेंद्र ने सनोज की शराब की आदत को लेकर भी खुलासा किया।

  • Feb 18, 2025 8:51 AM

    'भाबीजी घर पर हैं!' के राइटर मनोज संतोषी की हालत गंभीर

    'भाबीजी घर पर हैं!' और 'हप्पू की उल्टन पलटन' जैसे टीवी शोज के राइटर मनोज संतोषी इस वक्त एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने शो F.I.R के भी कुछ एपिसोड्स लिखे थे, जिसमें कविता कौशिक लीड रोल में थीं। कविता ने हाल ही मनोज संतोषी का एक पुराना वीडियो शेयर किया और उनकी गंभीर हालत के बारे में बताते हुए फैंस से कहा कि वो उनके लिए दुआ करें।

  • Feb 18, 2025 8:25 AM

    हानिया आमिर ने ग्लैमरस लुक में ढाया कहर, हॉल्टर नेक में वायरल तस्वीरें

    हानिया आमिर ने हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई और फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो अपने फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करती नजर आईं। हानिया की ये फोटोज वायरल हैं। तस्वीरों में वो रेड कलर की बैकलेस हॉल्टर नेक ड्रेस में स्टनिंग लगीं। इस बॉडीकॉन ड्रेस में हानिया किलर लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को नो मेकअप लुक से कंप्लीट किया।

  • Feb 18, 2025 7:05 AM

    रानी चटर्जी की 'जय संतोषी मां' का ट्रेलर रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा और एक्टर जय यादव की फिल्म 'जय संतोषी मां' का फर्स्ट लुक और ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जी बायस्कोप इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही किया जाएगा। यह फिल्म रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसके निर्माता निशांत उज्जवल और धर्मेंद्र के मेहरा हैं। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा ने इस पौराणिक और भक्ति से ओत-प्रोत फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति देने की पूरी कोशिश की है।

More from Filmibeat

Read more about: samay raina bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X