ऐसी टी-शर्ट पहनकर स्क्रीनिंग पर पहुंचे Samay Raina, लोगों को याद आ गया SRK के बेटे का चार साल पुराना कांड!

Aryan Khan web series Netflix release date

Samay Raina t-shirt controversy in Bads of Bollywood Screening: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत कर दी है। उनकी पहली वेब सीरीज़ Ba**ds of Bollywood 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। मुंबई में इसकी ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

समय रैना की टी-शर्ट पर सबकी नजर

इस इवेंट में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना भी पहुंचे। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था - 'Say no to cruise'। यही टी-शर्ट अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गई है। लोगों का मानना है कि यह लाइन कहीं न कहीं आर्यन खान से जुड़े पुराने ड्रग्स केस की तरफ इशारा कर रही है।

आर्यन खान का विवादित केस

अक्टूबर 2021 में मुंबई तट से Cordelia Empress Cruise पर NCB ने छापा मारा था। इस दौरान आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, हालांकि बाद में आर्यन को क्लीन चिट मिल गई।

यही वजह है कि समय रैना की यह टी-शर्ट लोगों को पुराने केस की याद दिला रही है। अब यह साफ नहीं है कि यह जानबूझकर किया गया तंज था या सिर्फ एक मजाक।

Ba**ds of Bollywood की स्टारकास्ट

आर्यन खान की यह वेब सीरीज सात एपिसोड्स में रिलीज होगी। इसमें बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपी हकीकत और संघर्ष को दिखाया जाएगा। इसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं - बॉबी देओल, लक्ष्य, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, साहेर बंबा, राघव जुयाल, मोना सिंह आदि

दर्शकों में जबरदस्त क्रेज

आर्यन खान की डायरेक्शन डेब्यू सीरीज को लेकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। स्क्रीनिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर Ba**ds of Bollywood ट्रेंड कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: aryan khan samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X