India's Got Latent Controversy के बाद लंदन की सड़कों पर गाना गाते दिखे Samay Raina, वीडियो वायरल

Samay Raina Start Singing: समय रैना अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर इस समय विवादों में बने हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दी कि उनके शो पर रणवीर इलाहबादिया द्वारा अश्लील कमेंट किए जाने के बाद वह भी बॉयकॉट किया जाने लगे थे। इसके बाद से लगातार समय और रणवीर पर कई केस किये गए, यहां तक कि यह पूरा मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
लेकिन अब इसी बीच समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि यह वीडियो आमिर हाशमी नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें खास बात यह है कि समय रैना गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही है इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि समय रैना इंग्लिश गाना गाते हुए देखे जा सकते हैं और साथ ही साथ वह लंदन की सड़कों पर ऐसे गाना गाते हुए नजर आए तो लोग भी हैरान हो गए। आमिर हाशमी नाम के एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो बंद हो जाने के बाद समय ने सिंगिंग शुरू की और मेरा शो ज्वाइन कर लिया।
अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और समय रैना को लेकर लोग खूब बातें बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सारा लेटेंट समय भाई के अंदर ही आ गया है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि समय रैना कुछ भी कर सकता है। काफी सारे लोगों का कहना है कि समय रैना देश छोड़कर भाग गया।


Click it and Unblock the Notifications