Video: समय रैना इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? देर रात सामने आया ये वीडियो

Samay Raina Balraj Singh Video: कॉमेडी की दुनिया के सेंसेशन बन चुके समय रैना के वीडियो के लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। समय रैना की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ चुकी है कि पैपराजी भी उन्हें स्पॉट करने लगे हैं। हाल ही में समय रैना को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
समय रैना इस दौरान अपने दोस्त बलराज सिंह के साथ थे। इसके साथ ही उनके साथ इस दौरान अभिनेत्री आएशा खान भी दिखाई दीं। आयशा को समय रैना के साथ देखने के बाद नेटिजंस तमाम तरह के कायस लगाते दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर गॉसिप कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे लोग आयशा खान को समय रैना के कॉमेडी शो इंडिया गॉट लेटेंट में लाने की डिमांड कर रहे हैं।
बता दें कि समय रैना इस वक्त के सबसे मशहूर कॉमेडियन बन चुके हैं। समय रैना के कॉमेडी वीडियो के साथ साथ ह्यूमरस शॉर्ट वीडियो भी जमकर वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही समय रैना हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में भी शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस रियलिटी शो में समय रैना ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की और उन्हे भी खूब हंसाया।


Click it and Unblock the Notifications