Samay Raina की फ्लाइट आसमान में अटकी, एक ने तो फैमिली को मैसेज भी भेजा, कॉमेडियन ने कहा- 'मेरी तो फ...'

Samay Raina Video: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के मामले के बाद लोगों में डर का माहौल है। हर कोई हवाई यात्रा करने से डर रहा है और अगर प्लेन में जरा सी भी गड़बड़ी हो रही है तो लोगों के मन में अपनी जान गंवाने का भी डर सता रहा है। अब इसी मामले में समय रैना का वीडियो सामने आया है।
समय रैना की फ्लाइट अटकी
समय रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि उनकी फ्लाइट को मुंबई जाना था लेकिन अब वो अहमदाबाद पहुंच चुकी है और फ्लाइट में बैठे लोगों का कलेजा मुंह तक आ गया है।
2 बार लैंड करने की कोशिश की
समय रैना के इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बता रहे हैं कि उनकी फ्लाइट ने 2 बार लैंड करने की कोशिश की लेकिन लैंड नहीं हुआ, क्योंकि बहुत हवा आ रही थी। तो अब हमलोग डिले हो गए और अब हमलोग पहुंच गए हैं अहमदाबाद। फ्लाईट मुंबई में लैंड होने वाली थी और अहमदाबाद पहुंच गई है और वहां लड़ाई चल रही है।
समय रैना आगे कहते नजर आ रहे हैं- 'दूसरी बार जब लैंड हुई ना फ्लाइट, एक बार लैंड हो रही थी लेकिन फिर उड़ गई वापस, दूसरी बार जब ऐसा हुआ ना, मेरी तो फट गई... मेरे साथ सबकी फट गई।'
वीडियो बना रहे थे समय
समय रैना आगे कहते हैं- 'दोस्तों साइकलोन आ गया है और वो भी मुंबई के ऊपर आया हुआ है। अब सब डरे हुए हैं। अब मिलेगा कॉन्टेंट... अलग-अलग तरीके के लोग। उनका सोचो, जिनकी ये पहली फ्लाइट होगी।'
इसके बाद समय रैना एक पैसेंजर से पूछते हैं कि क्या उन्हें भी डर लगा था तो उस शख्स ने कहा कि मैंने तो मैसेज कर दिया था घर पर। फिर वो पैसेंजर अपना मैसेज दिखाता है, जो उसने अपनी बहन को भेजा था, जिसमें लिखा था कि मैंने कल इंश्योरेंस करवाया है।


Click it and Unblock the Notifications











