'समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना, मैं समय हूं' विवादों से घिरे समय रैना ने शो में भरी ललकार

Samay Raina On Controversy: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने हाल ही में कनाडा के एडमोंटन में मायर होरोविट्ज थिएटर में स्टैंडअप शो किया था जहां उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर रिएक्ट किया।
समय रैना इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। इन सबके बीच समय रैना अपने वर्क कमिटमेंट को भी पूरा करते चल रहे हैं। समय रैना ने अब अपने शो के दौरान लेटेंट विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा शो में समय रैना ने मजाक-मजाक में इस मामले पर बात की। लाइव शो देखने पहुंचे एक फैन शुभम दत्ता ने फेसबुक के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उसने बताया कि कैसे लीगल एक्शन के बावजूद कॉमेडियन ने दो घंटे तक सबको एंटरटेन किया। उन्होंने ऑडियंस से ये तक कहा- "मेरे वकील की फीस भरने के लिए शुक्रिया"।
उन्होंने अंत में कहा- "शायद समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं"। ये सुनते ही भीड़ जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देती है और कॉमेडियन को चीयर करते हुए तालियां बजाने लगती है। फैन ने आगे लिखा कि उसे समय का शो देखकर ही 'शो मस्ट गो ऑन' का असली मतलब समझ आया। करीब 700 लोग आए थे जो सभी शो शुरू होने से पहले समय रैना को चीयर करने की कोशिश कर रहे थे। ये देखकर कॉमेडियन की आंखों से आंसू छलक पड़े।


Click it and Unblock the Notifications











