समय रैना ने पैप्स के सामने सलमान खान के नए लुक का उड़ाया मज़ाक? वीडियो देख भड़के भाईजान का फैंस!
Samay Raina On Salman Khan Bald Look: समय रैना अक्सर अपने स्टेटमेंट के चलते काफी विवादों में आ जाते हैं। कई बार वो पैप्स के साथ हंसी मजाक करते हुए भी नजर आते हैं। अब एक बार फिर से उनका इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैप्स से सवाल करते हैं कि मैं भी टकला हो जाऊं क्या?

अब समय रैना का ये सवाल सलमान खान के नए लुक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कमेंट सेक्शन में भी काफी लोगों का कहना है कि समय रैना को हर किसी के नाम पर मजाक नहीं करना चाहिए। एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि अशनीर की तरह समय रैना को भी बिग बॉस में बुलाया जाएगा।
समय रैना के वीडियो पर हुआ विवाद
समय रैना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह पैप्स के साथ में खड़े हुए नजर आए। वो अपने अंदाज़ में कहते हैं कि "मैं भी टकला हो जाऊं क्या?" बस इतना बोलकर वह हंसने लग जाते हैं। फिर पैप्स की तरफ से आवाज आती है कि सीजन चल रहा है उसका। समय जवाब में कहते हैं कि अच्छे लग रहे थे बहुत। पैप्स फिर से सवाल करते हैं कि यहां पर टकला कौन है? तो समय पैप्स की तरफ इशारा करते हैं और कहते हैं कि "वो है ना, टोपी पहन कर आया हुआ है।"
समय रैना को लोगो ने लिया आड़े हाथ
समय रैना के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने खूब अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि भाई हर किसी से मजाक नहीं कर सकते हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ऐसा लगता है कि समय रैना बिग बॉस में आना चाहता है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बिग बॉस में आकर उसे माफी मांगनी पड़ेगी। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि बेटा करियर खत्म हो जाएगा, किसके बारे में बोल रहा है।
चर्चा में है सलमान खान का नया लुक
हाल ही में लगान के 25 साल पूरे हो जाने के इवेंट के दौरान सलमान खान, आमिर खान की एक पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में सलमान के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया था। जिसमें वो गंजे नजर आ रहे थे। काफी लोग उनके इस नए लुक पर हैरान थे तो काफी लोग इंप्रेस भी हुए। काफी लोगों का कहना है कि सलमान खान का यह लोग शायद तेरे नाम के सीक्वल के लिए है।
समय रैना का कमबैक
अगर हम समय रैना की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह अपने मशहूर शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 के साथ में कम बैक करने वाले हैं। समय का यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications