..................... Samay Raina Crazy Joke He Revealed Once That He Gave 1 Lakh Rupees To His Friend - Hindi Filmibeat

जब Samay Raina ने अपनी दोस्त को मां के इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपए, बोले- उसी रात...

Samay Raina

Samay Raina Joke: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर काफी विवाद चल रहा है और आपको बता दें कि उनके खिलाफ कई सारे केस भी दर्ज किया जा चुके हैं। रणवीर इलाहबादिया द्वारा जो अश्लील कमेंट शो पर किया गया था उसके बाद में काफी सारे लोगों ने इस पर एक्शन लिया और उनको बॉयकॉट करना भी शुरू कर दिया।

लेकिन अब इसी बीच समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह अपनी दोस्त को लेकर एक किस्सा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि "एक दिन मुझे मेरी एक दोस्त का मैसेज आया कि मुझे अर्जेंट पैसों की जरूरत है क्या तुम मुझे पैसे भेज सकते हो, मेरी मां बहुत बीमार है।"

समय रैना ने कहा कि "मैंने वो मैसेज देखा और वो फॉरवर्ड किया हुआ मैसेज था। तो उतना मुझे गिल्ट नहीं लगा और मैंने 2 मिनट के लिए उसको हल्के में ले लिया। फिर उसने अपनी मां की रोते हुए बहुत एक वीडियो भेजी। उस वीडियो को देखकर मैं गिल्ट में आ गया था। इसीलिए मैंने उसको फटाफट ₹1 लाख भेज दिए।"

समय रैना ने अपने इस वीडियो में आगे बताया कि "तो जैसे ही मैंने उसको पैसे भेजे तो उसने मुझे थैंक यू कहा। लेकिन फिर उसी रात को उसकी मैंने स्टोरी देखी और उसमें RIP लिखा हुआ था। स्टोरी देखकर मैंने सोचा कि फिर तो वह ₹1 लाख इस्तेमाल थोड़ी हुआ होगा। तो मेरे पैसे। सॉरी तुम्हारा नुकसान हुआ लेकिन तुम मेरा क्यों करवा रही हो।"

समय रैना ने बताया कि "मैंने उसको फिर मैसेज किया कि मेरे पैसे मुझे वापस दे दो। तो उसने मेरे मैसेज का रिप्लाई ही नहीं दिया। दो-तीन दिन तक उसने कोई रिप्लाई नहीं दिया और फिर मैंने उसको अपनी मां की रोती हुई वीडियो भेजी।" लगातार समय का यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

Read more about: samay raina ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X